शुक्रवार , अप्रेल 19 2024 | 11:16:27 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / क्या टूट जाएगी रैपर बादशाह की शादी?
Will the marriage of rapper Badshah break?

क्या टूट जाएगी रैपर बादशाह की शादी?

मुंबई। प्लेबैक सिंगर और मशहूर रैपर बादशाह (Playback Singer Rapper Badshah) की जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वह अपनी पत्नी जैस्मीन के साथ पिछले कुछ वक्त से साथ नहीं रह रहे हैं। कई लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों अलग हो गए हैं? तो कोई इस दूरी की वजह लॉकडाउन को बता रहे हैं। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक Singer Rapper Badshah wife जैस्मीन लॉकडाउन के दौरान से ही पंजाब में हैं जबकि बादशाह मुंबई में है। कहा जा रहा है कि इन दोनों के बीच पति-पत्नी वाले ही झगड़े हैं और बाद में मामला सुलझ जाएगा। हर कपल इस तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरता है। इस मामले पर बादशाह ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

2015 में की थी शादी

बता दें कि बादशाह (Playback Singer Rapper Badshah) और जैस्मीन ने साल 2015 में शादी की। दोनों की एक बेटी है जेसेमी ग्रेस मसिह सिंह है, जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ। पिछले साल बादशाह (Rapper Badshah) ने बॉलीवुड फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में बतौर एक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी एक बेटी है और वह उसे खुद एडल्ट एजुकेशन के बारे में बताएंगे। ये फिल्म एडल्ट एजुकेशन के मुद्दों पर आधारित थी।

2006 में रखा म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम

बादशाह (Rapper Badshah) ने ‘कूल इक्वल’ नाम से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बादशाह रख लिया। उन्होंने साल 2006 में यो यो हनी सिंह (YoYo honey Singh) के साथ माफिया मुंदीर के साथ काम अपना करियर शुरू किया। साल 2012 में ग्रुप से अलग होने के बाद बादशाह (Rapper Badshah) को अलग पहचान मिली। उन्होंने हरयाणवी सॉन्ग ‘कर गई चुल’ गाया जिसे साल 2016 में बॉलीवुड फिल्म कपूर एंड संस (Movie Kapoor and sons) में एडॉप्ट किया गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं।

सामने आई कुली नंबर 1 की रिलीज डेट

Check Also

Kaun Banega Crorepati ties up with Xiaomi India

कौन बनेगा करोड़पति ने किया शाओमी इंडिया के साथ गठबंधन

नई दिल्ली : शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित टेलीविज़न शो- कौन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *