शनिवार, अक्तूबर 31 2026 | 12:16:07 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियो गेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेम स्नैक्स का इंटीग्रेशन किया

जियो गेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेम स्नैक्स का इंटीग्रेशन किया

नई दिल्ली। भारत के अग्रणी गेमिंग प्लेटफॉर्म जियो गेम्स ने अपने जियो गेम्स एप और जियो सेट-टॉप बॉक्स में गूगल के गेम स्नैक्स को इंटीग्रेट करके अपने गेमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। जियो गेम्स के उपयोगकर्ता अब डेली सुडोकू, ओम नोम रन और ट्रैफिक टॉम सहित आठ लोकप्रिय गेम खेल सकते हैं।

गेम स्नैक्स के सभी गेम जियो गेम्स उपयोगकर्ताओं के लिए फ्री में उपलब्ध होंगे। एंड्रॉइड फोन यूजर्स इन गेम्स को खेलने के लिए जियो गेम्स एप के होम पेज से आसानी से पहुंच सकते हैं। गूगल के गेम स्नैक्स गेम्स, मायजियो और जियोटीवी पर जियो गेम्स मिनी-एप्स पर भी उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने कहा है कि इस सहयोग का उद्देश्य भारत में लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, ताकि कैजुअल गेम्स तक ग्राहक की पहुंच आसान हो। गेम स्नैक्स के पास दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए 100 से अधिक गेम हैं। जियो गेम्स भारत को एक प्रमुख गेमिंग हब के तौर पर उभारना चाहता है और यह समझौता जियो गेम्स की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Check Also

Jio is providing unmatched 5G connectivity at SMS Stadium during the current cricket season

4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन

देश के सबसे बड़े IPO में आवेदनों की झड़ी, निवेशकों का जबरदस्त उत्साह, रिलायंस के कर्मचारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *