पांच आकांक्षी जिलों में चरणबद्ध तरीके से कुल नौ एनसीडी कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे
जयपुर. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, लूपिन लिमिटेड की सीएसआर इकाई लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन (लूपिन फाउंडेशन) ने राजस्थान के करौली और हिंडौन में दो नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) कॉर्नर का उद्घाटन किया। इसके अलावा, जैसलमेर, बारां, धौलपुर और सिरोही जिलों में चरणबद्ध तरीके से सात और एनसीडी कॉर्नर स्थापित करने की योजना है। यह पहल राजस्थान में एनसीडी के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे लोगों को बेहतर जांच और उपचार सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
इस कार्यक्रम में करौली जिला अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. भुवनेश बंसल, हिंडौन के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता, करौली में नेशनल हेल्थ मिशन के डीपीएम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) श्री आशुतोष पांडे, लूपिन और एलएचडब्ल्यूआरएफ की सीएसआर प्रमुख तुषारा शंकर तथा एलएचडब्ल्यूआरएफ के लाइफ्स प्रोग्राम के प्रमुख डॉ. नचिकेत सुळे शामिल हुए।
यह पहल देश बंधु जन आरोग्य सेवा कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे लाइव्स प्रोग्राम भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करना और एनसीडी से जुड़ी बीमारियों के लिए बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों को डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन, ईसीजी मशीन, स्पाइरोमीटर, ग्लूकोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, स्टैडियोमीटर, डिजिटल वजन मशीन, मापने वाली टेप और मरीजों की जांच के लिए टेबल जैसी कई जरूरी जांच और मरीज देखभाल उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा।
इसके अलावा, नर्सिंग स्टाफ को इनफार्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन से जुड़े मैटेरियल्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे समुदाय तक बेहतर तरीके से जागरूकता फैला सकें और लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों, बचाव के उपायों और स्वस्थ आदतों के बारे में जानकारी दे सकें। इस पहल का उद्देश्य समय पर जांच को बढ़ावा देना और लंबे समय तक बीमारी के प्रबंधन में सहायता देकर समुदाय के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाना है।
करौली जिला अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. भुवनेश बंसल ने कहा, “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि जिला अस्पतालों की क्षमता को मजबूत किया जाए ताकि वे नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों का प्रभावी तरीके से इलाज कर सकें। लुपिन फाउंडेशन के साथ इस सहयोग के जरिए एनसीडी कॉर्नर की स्थापना और उन्नयन, समय पर जांच, सही इलाज और मरीजों की लॉन्ग-टर्म केयर को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। स्वास्थ्य केंद्रों को जरूरी जांच उपकरणों से सुसज्जित करने और लोगों में बचाव से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के माध्यम से यह पहल लाइफस्टाइल बीमारियों के बोझ को कम करने और पूरे राजस्थान में समुदाय के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने में हमारी कोशिशों को और मजबूत करेगी।”
लूपिन और एलएचडब्ल्यूआरएफ की सीएसआर प्रमुख सुश्री तुषारा शंकर ने कहा, “लुपिन फाउंडेशन में हमारा उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम बनाना और मजबूत समुदायों का निर्माण करना है। हमारे लाइव्स प्रोग्राम के माध्यम से हम जिला अस्पतालों को मजबूत बनाकर और एनसीडी कॉर्नर स्थापित करके नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों के लिए बेहतर और समान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं। समय पर जांच, लगातार इलाज और मरीजों में जागरूकता बढ़ाकर हम दीर्घकालीन स्वास्थ्य सुधार लाने और पूरे राजस्थान के समुदायों के लिए एक स्वस्थ भविष्य बनाने का लक्ष्य रखते हैं।”
Corporate Post News