बुधवार, अक्तूबर 07 2026 | 12:53:46 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सब्जेक्ट-वाइज) 2026 में मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, कंप्यूटर साइंस में शीर्ष 40 संस्थानों में शामिल

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सब्जेक्ट-वाइज) 2026 में मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, कंप्यूटर साइंस में शीर्ष 40 संस्थानों में शामिल

राजकोट. गुजरात के राजकोट स्थित मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स डोमेन विषय में स्थान बनाया है। यूनिवर्सिटी को 751–850 रैंक बैंड में जगह मिली है, जिससे यह देश के शीर्ष 40 संस्थानों में शामिल हो गई है। इस सूची में आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं।

 

इस उपलब्धि को और खास बनाता है कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स डोमेन श्रेणी में इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में शामिल होने वाली मारवाड़ी यूनिवर्सिटी गुजरात की एकमात्र यूनिवर्सिटी है।
साल 2026 में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां 2024 के मुकाबले शीर्ष 50 में भारतीय संस्थानों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

 

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी ध्रुव मारवाड़ी ने कहा, “सब्जेक्ट-वाइज क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग को अंतरराष्ट्रीयस्तर पर सबसे भरोसेमंद और प्रतिस्पर्धी मानकों में गिना जाता है। हमें गर्व है कि गुजरात से हमारी यूनिवर्सिटी इस सूची में शामिल हुई है। यह हमारी अकादमिक गुणवत्ता, शोध क्षमताओं और इंडस्ट्री के साथ मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है।”

 

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डॉ. संजीत सिंह ने कहा, “इस तरह की वैश्विक रैंकिंग का महत्व अब देश के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर भी स्वीकार किया जाता है। प्रधानमंत्री समय-समय पर भारतीय यूनिवर्सिटीज की उपलब्धियों की सराहना करते रहे हैं। हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार को बढ़ावा देना और छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।”

 

गौरतलब है कि मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने हाल ही में क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 353वीं रैंक हासिल की थी। यह किसी भी भारतीय यूनिवर्सिटी की अब तक की सबसे ऊंची पदार्पण रैंक मानी जा रही है। इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी ने खुद को गुजरात की नंबर 1 निजी यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित किया है।

Check Also

IPE Hyderabad announces scholarship worth Rs 2 lakh for top performing CAT aspirants

IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

हैदराबाद, तेलंगाना. बेहतर CAT स्कोर अब आर्थिक सहायता के साथ क्वालिटी मैनेजमेंट एजुकेशन के दरवाजे खोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *