‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन-मीडिया की बहनों का सम्मान’ कार्यक्रम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, ‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन-मीडिया की बहनों का सम्मान’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने एवं देश-प्रदेश को मजबूत करने में, महिलाओं की अहम भूमिका है। महिला एक कदम चलेगी तो राजस्थान सौ कदम आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार भी इस आधी आबादी की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थाओं की महिला पत्रकारों ने, मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने सभी महिला पत्रकारों को, राखी की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
Corporate Post News