रविवार, नवंबर 08 2026 | 04:44:43 AM
Breaking News
Home / रीजनल / गहलोत ने दिये पटाखों के विक्रय एवं आतिशबाजी पर रोक लगाने के निर्देश
Chief Minister gave approval – 2600 posts will be filled on contract under Mahatma Gandhi NREGA scheme

गहलोत ने दिये पटाखों के विक्रय एवं आतिशबाजी पर रोक लगाने के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने पटाखों से निकलने वाले विषैले धुएं से कोविड-19 (Covid-19) संक्रमित रोगियों एवं आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रदेश में पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर रोक (Sale of firecrackers and ban on fireworks) लगाने तथा बिना फिटनेस के धुआं उगलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गहलोत (Ashok Gehlot) ने आज शाम को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति, ‘नो मास्क-नो एंट्री तथा ‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान (shuddh ke liye yuddh abhiyaan) की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेशवासियों की जीवन की रक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है।

कोविड मरीजों के साथ ही हृदय एवं श्वास रोगियों को भी तकलीफ

गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि आतिशबाजी से निकलने वाले धुएं के कारण कोविड मरीजों के साथ ही हृदय एवं श्वास रोगियों को भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। एेसे में, दीवाली पर लोग आतिशबाजी से बचें। उन्होंने पटाखों के विक्रय के अस्थायी लाईसेन्स पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शादी एवं अन्य समारोह में भी आतिशबाजी को रोका जाए।

लॉकेटेड ने आरएचबी सजग एप डिजाइन किया

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *