मंगलवार, नवंबर 24 2026 | 09:47:14 AM
Breaking News
Home / राजकाज / डाक विभाग ने क्लिक एंड बुक पोर्टल की शुरुआत, 500 रुपए से कम शुल्क वाले पार्सल पर लगेगा चार्ज, अब घर बैठे बुक कर सकेंगे पार्सल, डाकिया लेने आएगा

डाक विभाग ने क्लिक एंड बुक पोर्टल की शुरुआत, 500 रुपए से कम शुल्क वाले पार्सल पर लगेगा चार्ज, अब घर बैठे बुक कर सकेंगे पार्सल, डाकिया लेने आएगा

Jaipur. डाक विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्लिक एंड बुक पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे मोबाइल से पार्सल, मनी ऑर्डर और ई-आईएमओ सहित विभिन्न डाक सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद डाक विभाग का कर्मचारी पार्सल लेने उपभोक्ता के घर पहुंचेगा।

पार्सल भेजने के लिए अब लोगों को डाकघर पहुंचकर कतारों में लगाने और अपनी बारी का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डाक विभाग द्वारा क्लिक एंड बुक पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे मोबाइल से पार्सल, मनी ऑर्डर और ई-आईएमओ सहित विभिन्न डाक सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद डाक विभाग का कर्मचारी पार्सल लेने उपभोक्ता के घर पहुंचेगा।

500 रुपए से कम डाक शुल्क वाले पार्सल पर 10 रुपए पिकअप चार्ज देना होगा, जबकि इससे अधिक डाक शुल्क वाले पार्सल की पिकअप निशुल्क होगी। विभाग का उद्देश्य ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देकर उपभोक्ताओं का समय बचाना और डाक सेवाओं को घर तक पहुंचाना है।

नई सुविधा की जागरूकता के अभाव में अभी भी बड़ी संख्या में लोग पार्सल और मनी ऑर्डर जैसी सेवाओं के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं।

Check Also

Gold and silver fall by nearly 3% on expectations of US interest rate hikes

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *