मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 08:01:35 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्षों का होगा निर्माण
Chief Minister gave approval – 2600 posts will be filled on contract under Mahatma Gandhi NREGA scheme

बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्षों का होगा निर्माण

जयपुर। बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8.73 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। महाविद्यालय में 11 हजार नियमित एवं 14 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नियमित विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की संख्या छात्र संख्या के अनुपात में काफी कम है तथा कक्षों की स्थिति भी जीर्ण-शीर्ण है। नवीन कक्षों का निर्माण होने से विद्यार्थियां के अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।

Check Also

Tuberculosis (TB): Early detection and complete treatment are more important today than ever before

ट्यूबरकुलोसिस (टीबी): समय पर पहचान और पूरा इलाज आज पहले से कहीं अधिक ज़रूरी

जयपुर. राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिसंबर 2025 में चलाए गए विशेष ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) स्क्रीनिंग अभियान ने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *