मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 04:09:14 PM
Breaking News
Home / रीजनल / खुला नाला बना खतरा, नाहटा अस्पताल रोड पर हादसे का डर, नगर परिषद की लापरवाही उजागर
Open drain poses danger, fear of accident on Nahata Hospital Road, Municipal Council's negligence exposed

खुला नाला बना खतरा, नाहटा अस्पताल रोड पर हादसे का डर, नगर परिषद की लापरवाही उजागर

बालोतरा : शहर के कुम्हारों का चौक स्थित नाहटा अस्पताल रोड पर बना नाला लंबे समय से खुला पड़ा होने के कारण आमजन के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कई बार नगर परिषद को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा समय-समय पर नाले की सफाई तो की जाती है, लेकिन सफाई के बाद नाले पर सेफ्टी ढक्कन वापस नहीं लगाए जाते। नगर परिषद से निवेदन है कि कल रामनवमी का पावन पर्व है और आज ही इस खुले नाले की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। नाले पर सेफ्टी ढक्कन लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन की आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार का हादसा होने से बचाया जा सके।

Check Also

PACL Limited

राजस्थान की जमीनों में दफन हजारों करोड़ का रहस्य! रिकॉर्ड में कहीं और मालिक, नीलामी सूची में PACL

लाखों निवेशकों के पैसे की वापसी के बीच राजस्थान की PACL संपत्तियों पर उठे बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *