शनिवार, मई 30 2026 | 08:06:41 AM
Breaking News
Home / रीजनल / इंदिरा गांधी मुख्य नहर के सुधार कार्यों पर खर्च होंगे 40 करोड़ रुपए

इंदिरा गांधी मुख्य नहर के सुधार कार्यों पर खर्च होंगे 40 करोड़ रुपए

जयपुर। राज्य सरकार इंदिरा गांधी मुख्य नहर से निकलने वाली सीधी नहरों और वितरिकाओं को सुदृढ़ कराएगी। इसमें 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। योजना के तहत जैसलमेर जिले में नहर की बुर्जी 1254 से 1458.5 के मध्य से निकलने वाली नहरों और वितरिकाओं में सुधार कार्य होंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ रुपए से विभिन्न कार्य होंगे। प्रदेश के नहरी सिंचित क्षेत्र में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने तथा इसका संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने नहर विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Check Also

Tech Mahindra signs MoU with Marwari University to promote skill-based advanced tech education

टेक महिंद्रा का मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू, स्किल-बेस्ड एडवांस टेक एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

राजकोट. टेक महिंद्रा ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू कर छात्रों को नई तकनीकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *