शनिवार, फ़रवरी 21 2026 | 10:07:18 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / TAKE सॉल्यूशंस एक स्केलेबल यूनिफाइड AI प्लेटफॉर्म विकसित करेगा, जो 370 बिलियन डॉलर के राष्ट्रीय हेल्थकेयर इकोसिस्टम में परिवर्तन लाने के IndiaAI मिशन के अनुरूप होगा

TAKE सॉल्यूशंस एक स्केलेबल यूनिफाइड AI प्लेटफॉर्म विकसित करेगा, जो 370 बिलियन डॉलर के राष्ट्रीय हेल्थकेयर इकोसिस्टम में परिवर्तन लाने के IndiaAI मिशन के अनुरूप होगा

AI के उपयोग के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना औरविकसित भारतके विजन का समर्थन करना इसका उद्देश्य है

 

Chennai. नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के अवसर पर, टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने आज एक व्यापक यूनिफाइड AI प्लेटफॉर्म विकसित करने की अपनी स्ट्रेटेजिक प्लान की घोषणा कीहेल्थकेयर इकोसिस्टम में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह प्लेटफॉर्म एक वनस्टॉप डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर लेयर के रूप में कार्य करेगा, जो अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैबोरेटरीज़, क्लिनिकल ट्रायल संगठनों और क्लिनिक्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाधानों को सहज रूप से अपनाने और उपयोग करने में सक्षम बनाएगा

यह पहल TAKE सॉल्यूशंस के विकास में एक परिवर्तनकारी कदम है, जो देश के विकास के लिए AI को एक महत्वपूर्ण विकास उपकरण के रूप में अपनाने के भारत सरकार के प्रयासों के अनुरूप है भारत 370 बिलियन अमेरिकी डॉलर के हेल्थकेयर सेक्टर और 197 बिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रिवेंटिव हेल्थकेयर अवसर को अनलॉक करने पर केंद्रित हैयह प्लेटफॉर्म अपनी आधुनिक टेक्नोलोजी को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाकर समिट की मुख्य थीमसर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय(सभी का कल्याण और सभी की खुशी) को प्रतिबिंबित करता है

हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए AI: यह प्लेटफॉर्म स्केलेबल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और हेल्थकेयर डिलीवरी में मौजूद अंतर को दूर करने के सरकार के लक्ष्य का प्रतिनिधित्व करता है तथा एक व्यापक हेल्थकेयर AI मार्केटप्लेस और इंटीग्रेशन लेयर के रूप में कार्य करेगा यह शहरी केंद्रों और वंचित समुदायों दोनों में हेल्थकेयर प्रदाताओं को एक सिंगल यूनिफाइड इंटीग्रेशन के माध्यम से AI-संचालित एप्लिकेशनों की व्यापक रेंज को आसानी से एक्सेस, डिप्लॉय और मैनेज करने के लिए सशक्त बनाता है यह प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी अपनाने से जुड़ी बाधाओं, इम्प्लीमेंटेशन में आने वाली चुनौतियों और प्रारंभिक निवेश की आवश्यकताओं को उल्लेखनीय रूप से कम करते हुए, किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के राष्ट्रीय लक्ष्य का समर्थन करता है इसे सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की महत्वपूर्ण हेल्थकेयर आवश्यकताओं को समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

डायग्नोस्टिक्स और पैथोलॉजी ऑटोमेशन: शुरुआती निदान और स्क्रीनिंग को सक्षम बनाना तथा विशेषज्ञों की कमी को प्रभावी रूप से पूरा करना
क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम्स: डेटाआधारित इनसाइट्स के माध्यम से डॉक्टरों को सहयोग प्रदान करना
अस्पताल वर्कफ्लो और ऑपरेशनल ऑटोमेशन: कोस्ट कम करते हुए बड़ी संख्या में मरीजों की देखभाल के लिए कार्यकुशलता बढ़ाना
क्लिनिकल ट्रायल ऑप्टिमाइजेशन और पेशेंट डेटा इंटेलिजेंस
प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और सक्रिय देखभाल का विस्तार

इम्पेक्ट और सस्टेनेबल ग्रोथ: वैश्विक और स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर अब टेक्नोलॉजीसंचालित युग में प्रवेश कर रही है, और 2030 तक ग्लोबल हेल्थकेयर AI बाजार के 180 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान हैटेक सॉल्यूशंस भारत में हेल्थकेयर सेक्टर में AI को एक प्रमुख समर्थक के रूप में स्थापित कर रहा है

हेल्थकेयर प्रदाता क्लिनिकल परिणामों में सुधार लाने के लिए तकनीक पर अपने खर्च में तेजी से वृद्धि कर रहे हैं, जिससे स्केलेबल और प्रभावी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न हो रहा है एक इंटीग्रेटेड AI मार्केटप्लेस की पेशकश करते हुए, टेक सॉल्यूशंस का उद्देश्य हेल्थकेयर प्रदाताओं को बड़े पैमाने पर ऑनबोर्ड करना और स्केलेबल राजस्व उत्पन्न करना है, साथ ही IndiaAI मिशन के तहत समावेशी विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर राष्ट्र के व्यापक सामाजिकआर्थिक लक्ष्यों का समर्थन करना है

Check Also

In-Solutions Global Ltd को RBI से तीनों पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस

मुंबई। डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनी In-Solutions Global Ltd (ISG) को Reserve Bank of India से बड़ी मंजूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *