शुक्रवार, अक्तूबर 16 2026 | 01:07:38 AM
Breaking News
Home / बाजार / एचडीएफसी बैंक ने बदला यूपीआई एटीएम निकासी का नियम, 1 अप्रैल से होगा लागू

एचडीएफसी बैंक ने बदला यूपीआई एटीएम निकासी का नियम, 1 अप्रैल से होगा लागू

नई दिल्ली. भारत के बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि अब यूपीआई के जरिए की जाने वाली कैश निकासी ग्राहकों की मासिक फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट में ही गिनी जाएगी।

बैंक के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा।

खाताधारकों को भेजे गए संदेश में बैंक ने बताया कि अब कार्डलेस यूपीआई कैश निकासी को अलग श्रेणी में नहीं रखा जाएगा।

इसके बजाय, इसे डेबिट कार्ड से की जाने वाली सामान्य एटीएम निकासी के साथ जोड़ा जाएगा और उसी के आधार पर हर महीने मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या तय होगी।

बैंक ने कहा, “जो ग्राहक निर्धारित फ्री लिमिट से अधिक निकासी करेंगे, उनसे सामान्य एटीएम शुल्क लिया जाएगा।”

यूपीआई आधारित एटीएम निकासी सुविधा से ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए एटीएम स्क्रीन पर दिखने वाले डायनेमिक क्यूआर कोड को स्कैन करना होता है और फिर यूपीआई ऐप के जरिए सुरक्षित तरीके से ट्रांजैक्शन की पुष्टि करनी होती है।

कार्डलेस कैश सुविधा देश भर के बैंकों में शुरू की गई है, ताकि डिजिटल पेमेंट और नकद निकासी के बीच की दूरी को कम किया जा सके।

फिलहाल एचडीएफसी बैंक के सामान्य बचत और सैलरी खातों के लिए उसके एटीएम से हर महीने पांच बार मुफ्त कैश निकासी की सुविधा मिलती है।

गैर-एचडीएफसी बैंक एटीएम से निकासी के लिए शीर्ष छह शहरों में तीन फ्री ट्रांजैक्शन और अन्य स्थानों (टियर-2 शहरों सहित) में पांच फ्री ट्रांजैक्शन की अनुमति है।

बैंक ने कहा कि यह नई नीति उसके सभी बैंकिंग चैनलों में शुल्क ढांचे को एक समान बनाने और ग्राहकों के लिए पारदर्शी ट्रांजैक्शन चार्ज सुनिश्चित करने की व्यापक पहल का हिस्सा है।

एचडीएफसी बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ शुद्ध लाभ दर्ज किया।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 32,615 करोड़ रुपए रही, जैसा कि पहले स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया गया था।

सोमवार को एनएसई पर एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.64 प्रतिशत गिरकर 882.10 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि, मंगलवार को होली के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद है।

Check Also

IDFC First Bank Preferred Banking Partner for PIEDS-BITS Pilani

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

नई दिल्ली। 28 सितंबर से प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *