जयपुर. ओप्पो इंडिया ने अपनी रेनो 16 सीरीज लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के पहले HoloVerse 3D डिजाईन, 50MP के मेन और 3.5X टेलीफोटो लेंस वाले AI पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दो स्मार्टफोन रेनो 16 और रेनो 16c पेश किए गए हैं। ये स्मार्टफोन युवाओं के लिए बनाए गए हैं। रेनो 16 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टैंट भी है। रेनो 16 सीरीज में जहाँ शानदार कंटेंट के लिए AI रीमिक्स कोलाज, Pop Cam और Popout 2.0 जैसे AI पॉवर्ड टूल हैं, वहीं लेटेस्ट ColorOS 16 की मदद से बहुत ही इंटैलिजेंट अनुभव भी मिलता है। इसलिए रेनो 16 सीरीज के साथ यूजर आसानी से क्रिएट, कनेक्ट और एक्सप्रेस करने में समर्थ बनते हैं।
गोल्डी पटनायक, हेड, पीआर एंड कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘‘आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाईस नहीं है, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है। रेनो सीरीज हमेशा से ट्रेंडसेटिंग डिजाईन के साथ बेहतरीन इनोवेशन पेश करती आई है। यह सीरीज वैसे ही आगे बढ़ी है, जैसे युवा क्रिएट और कनेक्ट करते हैं। रेनो 16 सीरीज के साथ हम अब तक का सबसे एक्सप्रेसिव डिजाईन लेकर आए हैं। इसमें अभी तक का सबसे इंटैलिजेंट कैमरा अनुभव और AI दिया गया है, जो बैकग्राउंड में काम करते हुए हर क्रिएटिविटी को आसान बना देता है। रेनो 16 सीरीज में हर इनोवेशन को सोच समझकर यूजर्स के लिए विकसित किया गया है। यह सीरीज उन्हें महत्वपूर्ण क्षणों को कैप्चर करने, खुद को एक्सप्रेस करने और प्रीमियम अनुभवों का आनंद लेने में समर्थ बनाती है।
रेनो की हर जनरेशन एक नए डिजाईन के साथ आती है। रेनो 16 में इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब तक का सबसे बोल्ड एक्सप्रेशन दिया गया है। यह कॉस्मोस की सुंदरता और रहस्य से प्रेरित है। रेनो 16 सीरीज के साथ भारत में पहला HoloVerse 3D डिजाईन पेश किया गया है, जो ओप्पो की एक्सक्लुसिव HoloVerse 3D टेक्नोलॉजी से बना है। इसमें ऑल-न्यू 3D पॉप प्लैनेट डिजाईन है, जो एक ऐसा स्मार्टफोन बनाता है, जो हर एंगल से खास है।
3D पॉप प्लैनेट डिजाईन केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। यह एक आकर्षक नैकेड-आई 3D इफेक्ट पैदा करता है, जिससे ऐसा महसूस होता है कि फोन की सतह के नीचे अंतरिक्ष के प्लैनेट फ्लोट कर रहे हैं।
यह डिजाईन प्रेसिजन-इंजीनियर्ड ड्युअल-लेयर ऑप्टिकल स्ट्रक्चर और लाखों माईक्रो लेंस से बना है। जैसे ही प्रकाश और जगह को बदला जाता है, इस डिजाईन में हर दिशा से गहराई और मूवमेंट उभरकर आते हैं। इस सिग्नेचर लुक के साथ ओप्पो का फ्लोटिंग 3D ग्लिटर फिनिश और डायनामिक स्टेलर रिंग भी है, जो कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर चमक और डेप्थ उत्पन्न करता है, जिससे इसे एक खास विज्युअल पहचान मिलती है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो 16 और रेनो 16c स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे, जो हाथों में प्रीमियम लुक के साथ आपके व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति को बेहतर बनाएंगे।
रेनो 16 सीरीज में सुंदर डिजाईन के साथ कम्फर्ट बढ़ाने के लिए एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। रेनो 16 में अल्ट्रा-थिन बेजेल के साथ कॉम्पैक्ट 6.32 इंच डिस्प्ले है। वहीं रेनो 16c में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और आधुनिक आई-केयर टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। ये पूरे दिन बहुत ही जीवंत विज्युअल और आरामदायक व्यूईंग प्रदान करते हैं। रेनो 16 की थिकनेस 8.22mm और वजन केवल 182 ग्राम है। वहीं रेनो 16c की थिकनेस 8.44mm और वजन 195 ग्राम है। ये दोनों डिवाईस पूरे दिन हाथ में पकड़े रहने पर भी हाथों को आराम बना रहता है। ये डिवाईस रिलायबिलिटी के लिए बनाई गई हैं। दोनों डिवाईस को बनाने के लिए ओप्पो की कठोर स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है। डस्ट और वॉटर रजिस्टैंस के लिए ये स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। यानी ये पानी में भीगने, बारिश और पानी की तेज बौछार में भी सुरक्षित रहते हैं।
ओप्पो की रेनो 16 सीरीज में पहली बार AI स्नैप की दी गई है। यह क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी की तुरंत एक्सेस प्रदान करती है। यूजर्स माईंड स्पेस में अपना कंटेंट सेव कर सकते हैं। वॉईस नोट्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं और अक्सर इस्तेमाल होने वाले टूल्स, जैसे कैमरा, ट्रांसलेटर और रिकॉर्डर तक केवल की को प्रेस करके पहुंच सकते हैं।
रेनो 16 में शानदार इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा, 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाईड कैमरा शामिल है। इसका ड्युअल फ्लैश सिस्टम कम रोशनी में भी ज्यादा ब्राईट और क्लियर शॉट प्रदान करता है। रेनो 16c में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा और एक अल्ट्रा-वाईड कैमरा है। इसमें भी जीवंत और विस्तृत इमेज के लिए ड्युअल फ्लैश सिस्टम है। रेनो 16 अल्ट्रा-वाईड, मेन और टेलीफोटो, तीनों फोकल लैंथ पर 4K 60fps HDR वीडियो शूट करता है। किसी भी एंगल से डायनामिक रेंज और कलर एक्युरेसी में कोई कमी नहीं आती है। 4K ऑटो स्ट्रेटेन वीडियो रिकॉर्डिंग हैंडहेल्थ ड्रिफ्ट को हाथोंहाथ करेक्ट कर देती है। वहीं जूम फ्री वीडियो सभी जूम ट्रांजिशन में क्लैरिटी और स्टेबिलिटी बनाए रखता है, जिससे क्रिएटर्स को एक संपूर्ण और लगातार चलने वाली वीडियो टूलकिट मिलती है।
इन दोनों डिवाईस में 50MP का 3.5X टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है, जिससे ऐसी फोकल लैंथ मिलती है, जैसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के क्लासिक 85mm पोर्ट्रेट लेंस देते हैं।
ओप्पो की नैचुरल टोन इमेजिंग स्किन टोन, कलर रिप्रोडक्शन और लाईटिंग को बैलेंस करती है। यह हर सब्जेक्ट पर एक समान एस्थेटिक्स लगाए बिना उनकी व्यक्तिगत विशेषता को बनाकर रखती है। तेज धूप में शूटिंग करनी हो, सुनहरी किरणों के बीच या फिर कैफे की मंद रोशनी में, रेनो 16 सीरीज का कैमरा सिस्टम फेशियल डिटेल्स, नैचुरल टैक्सचर और वास्तविक कलर्स को बनाए रखता है। इसलिए हर फोटोग्राफ बिल्कुल वैसा मिलता है, जैसा कि वास्तविक वातावरण में महसूस होता है।
आज क्रिएटर केवल क्षणों को कैप्चर नहीं करते हैं, बल्कि वो कहानियाँ सुनाते हैं। वीकेंड गेटवे हो, कैफे व्लॉग, फोटो डंप या दोस्तों के साथ आकस्मिक मस्ती, हर मामले में एक्सप्रेशन के लिए क्रिएटिविटी जरूरी हो गई है। रेनो 16 सीरीज नई पीढ़ी के क्रिएटर्स के लिए बनाई गई है। इसमें AI पॉवर्ड फोटोग्राफी के साथ इन्ट्यूटिव एडिटिंग टूल दिए गए हैं, जो कंटेंट बनाना और शेयर करना बहुत आसान कर देते हैं। इसमें AI रीमिक्स कोलाज फोटो, लाईव फोटो और वीडियो को डायनामिक विज्युअल स्टोरी में बदल देता है और कुछ ही टैप्स में कस्टमाईजेबल लेआउट, टैक्स्ट, स्टिकर और आर्टिस्टिक इफेक्ट उसमें जोड़ सकता है।
Pop Cam में फिल्म से प्रेरित नौ AI-क्योरेटेड स्टाईल, रेट्रो और लाईफस्टाईल एस्थेटिक्स पेश किए गए हैं, जिससे यूजर्स तुरंत अपने फोटो को पर्सनालाईज करने में समर्थ बनते हैं। Popout 2.0 सब्जेक्ट्स को फ्रेम से बाहर तक बढ़ाकर क्रिएटिविटी में और निखार ला देता है। यह लोगों, पेट्स, लैंडमार्क्स और दैनिक ऑब्जेक्ट्स को पहचानकर ज्यादा सुंदर विज्युअल बनाता है।
ड्युअल-व्यू वीडियो 2.0 फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ रिकॉर्डिंग कर सकता है। यह क्षण और क्रिएटर का नजरिया एक ही टेक में कैप्चर कर लेता है। फ्लेक्सिबल लेआउट और सुगम फोकल लैंथ स्विचिंग से ट्रैवल, लाईफस्टाईल और दैनिक स्टोरीटैलिंग के लिए ज्यादा क्रिएटिव फ्रीडम मिलती है।
इसके अलावा, AI रिकंपोज, AI परफेक्ट शॉट, AI बेस्ट फेस, AI अनब्लर, AI ईरेजर, AI फ्लैश फोटोग्राफी 3.0 और AI स्टूडियो जैसे AI-पॉवर्ड इमेजिंग टूल इन अनुभवों को और अधिक बेहतर बना देते हैं। ये टूल कंपोजिशन बेहतर बनाने, क्लैरिटी बढ़ाने, अनैच्छिक ऑब्जेक्ट्स को हटाने और सुंदर, सोशल रेडी कंटेंट बनाने में मदद करते हैं। इससे हर क्षण में प्रोफेशनल क्वालिटी की क्रिएटिविटी मिलती है।
रेनो 16 सीरीज ओप्पो Bubble के साथ आ रही है। यह ओप्पो का पहला स्मार्ट कैमरा कंपेनियन है, जो खास उन क्रिएटर्स के लिए डिजाईन किया गया है, जो फंक्शनैलिटी के साथ सेल्फ-एक्सप्रेशन भी चाहते हैं। इसका वजन 27.5 ग्राम है। ओप्पो Bubble एक मैग्नेट की तरह स्मार्टफोन से जुड़ जाता है। इसमें एक समर्पित 1.75-एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो रियर कैमरा का प्रिव्यू दिखाता है, ताकि यूजर रियर कैमरा से परफेक्ट फ्रेम में सेल्फी, ग्रुप फोटो और क्रिएटिव कंपोजिशन तैयार कर सकें। इसमें 550mAh की बैटरी लगी है और यह IP 54 डस्ट एंड वॉटर रजिस्टैंस के साथ आता है। Bubble एक वायरलेस रिमोट, कस्टमाईजेबल डिजिटल एक्सेसरी और एक इंटरैक्टिव लाईफस्टाईल कंपेनियन की तरह काम करता है। यह रेनो 16 ईकोसिस्टम की क्रिएटिव संभावनाओं का दायरा स्मार्टफोन के मुकाबले काफी अधिक बढ़ा देता है।
रेनो 16 सीरीज लेटेस्ट ColorOS 16 पर चलती है, जो ओप्पो का अब तक का सबसे इंटैलिजेंट और पर्सनालाईज्ड अनुभव प्रदान करता है। यह क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और ट्रैवलर्स को अलग-अलग ऐप्स में जाए बिना ज्यादा चीजें याद रखने, बेहतर ऑर्गेनाईज करने, स्मार्ट ट्रैवल करने और ज्यादा तेजी से जवाब पाने में मदद करता है।
इसमें AI माईंड पायलट है, जो उद्योग में एग्रीगेटेड एलएलएम और पर्सनालाईज्ड मैमोरी क्षमताओं का पहला फ्यूजन है। यह जेमिनाई, परप्लेक्सिटी और चैटजीपीटी को एक ही स्क्रीन में साथ लाता है। आपको रिकमेंडेशन, रिसर्च या प्लानिंग के लिए अलग-अलग AI एप्लीकेशनों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यूजर्स सबसे उचित मॉडल से अपने आप जवाब पाते हैं या क्रॉस वैरिफिकेशन के साथ वो साथ-साथ जवाब देख भी सकते हैं। AI माईंड स्पेस मैमोरी से कनेक्टेड AI माईंड पायलट समय के साथ और अधिक पर्सनालाईज्ड होता चला जाता है।
यह हर सवाल को नए सिरे से देखने की बजाय सेव किए गए कॉन्टैक्स्ट और पिछली बातचीत से नतीजे लेता है। यूजर AI स्नैप की की मदद से किसी भी जगह से क्षणों, विचारों और कंटेंट को अपनी डिवाईस पर तुरंत कैप्चर कर सकते हैं। कैप्चर की गई हर चीज को AI माईंडस्पेस में कैटेगराईज और ऑर्गेनाईज कर दिया जाता है। यह इंटैलिजेंट मैमोरी हब बिखरी हुई इन्फॉर्मेशन को एक सिंगल और कॉन्टैक्स्ट के अनुरूप स्पेस में रख लेता है, जो एक ‘‘दूसरे दिमाग’’ की तरह काम करता है। AI बिल मैनेजर रोजमर्रा की रसीदों, स्क्रीनशॉट्स, मैसेजेस और वॉईस इनपुट को ऑर्गेनाईज्ड फाईनेंशियल रिकॉर्ड्स में बदल देता है। यह खर्च की श्रेणियों को पहचान लेता है, आय और खर्चों को ट्रैक करता है, रियल-टाईम एक्सचेंज रेट के साथ विभिन्न करेंसी पहचान लेता है और मासिक ट्रेंड्स को व्यवस्थित कर देता है।
AI मेन्यू ट्रांसलेशन रेस्टोरैंट के मेन्यू का ट्रांसलेशन कर सकता है, मेन्यू आईटम्स और उनकी सामग्री को पहचान सकता है, एलर्जन की जानकारी दे सकता है और मूल्य को आपकी करेंसी में बदलकर दिखा सकता है। AI वॉईस ट्रांसलेशन की मदद से दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों से बात करने में मदद मिलती है। यह आसपास के नॉईज को कम करके स्पष्ट वॉईस कैप्चर करता है। वहीं AI लाईव ट्रांसलेशन की मदद से यूजर्स किसी भी कंटेंट को सुनकर हाथों-हाथ उसका ट्रांसलेशन प्राप्त कर सकते हैं। यह ट्रांसलेशन सामान्य बोलचाल के लहजे में मिलता है, जो अंतर्राष्ट्रीय मीटिंग, लैक्चर या सेमिनार के लिए काफी उपयोगी है।
AI रिकॉर्डिंग स्टिकर से मीटिंग्स, लैक्चर और बातचीत को कैप्चर करना बहुत आसान हो गया है। यूजर रिकॉर्डिंग और प्लेबैक के दौरान मार्कर एड कर सकते हैं, फोटो इंसर्ट कर सकते हैं और टैक्स्ट नोट बना सकते हैं। इसके बाद हाईलाईट किए गए मुख्य पॉईंट्स के साथ अपने आप एक बेहतरीन समरी तैयार हो जाती है। AI स्कैन और AI एक्सट्रैक्ट डॉक्युमेंट्स, हैंडआउट्स, इमेज, टेबल और पेचीदे लेआउट्स को डिजिटाईज कर सकता है। ये इन्हें सेकंडों में एडिट होने योग्य डिजिटल कंटेंट में बदल देता है।
ओप्पो ने रेनो 16 सीरीज के साथ ओप्पो Enco Air5 भी लॉन्च किया है। यह 5,000Hz की अल्ट्रा-वाईड फ्रीक्वेंसी रेंज में 52dB एक्टिव नॉईज कैंसेलेशन (ANC) के साथ फ्लैगशिप ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसमें ट्रिपल-माईक्रोफोन सिस्टम और AI-पॉवर्ड कॉल नॉईज रिडक्शन दिया गया है। इसलिए ये ईयरबड तेज हवा या शोरगुल के वातावरण में भी क्रिस्टल-क्लियर वॉईस प्रदान करते हैं।
इन्हें पूरे दिन कम्फर्ट के लिए बनाया गया है। 4.3 ग्राम के ये लाईटवेट ईयरबड IP55 डस्ट एवं वॉटर रजिस्टैंस के साथ आते हैं। इनकी बैटरी लाईफ 54 घंटे तक है। साथ ही, बैटरी टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाईड ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। इसमें 12मिमी का डायनामिक बैस ड्राईवर, ओप्पो एलाईव ऑडियो और क्लियर एकाउस्टिक कैविटी डिजाईन दिया गया है, जो बहुत ही इमर्सिव और रिच साउंड प्रदान करता है। इसके साउंड मास्टर ईक्यू और 10 बैंड प्रो ईक्वलाईजर की मदद से यूजर साउंड के अनुभव को पर्सनालाईज भी कर सकते हैं। एन्ड्रॉयड, आईओएस और विंडोज से कनेक्ट होने के लिए इसमें ब्लूटूथ 6.1, ड्युअल-डिवाईस कनेक्टिविटी है। साथ ही, यह AI ट्रांसलेट, गूगल जेमिनाई और स्पॉटिफी से सुगमता से कनेक्ट हो जाता है। ओप्पो Enco Air5 के साथ रेनो 16 का ईकोसिस्टम पूर्ण होता है, जो ज्यादा स्मार्ट और इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। यह लैवेंडर पर्पल और मिडनाईट ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
रेनो 16 5जी का 8GB + 256 GB वैरिएंट 61,999 रुपये और 12GB + 256 GB वैरिएंट 67,999 रुपये में उपलब्ध होगा। रेनो 16c 5जी 8GB + 128 GB वैरिएंट में 46,999 रुपये, 8GB + 256 GB वैरिएंट में 49,999 रुपये और 12GB + 256 GB वैरिएंट में 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ओप्पो रेनो 16 सीरीज 9 जुलाई, 2026 से अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मेनलाईन रिटेल स्टोर्स और ओप्पो ई-स्टोर से आकर्षक ऑफरों के साथ खरीदी जा सकेगी।
ओप्पो Bubble 9 जुलाई से 7,999 रुपये में मिलना शुरू होगा। वहीं ओप्पो Enco Air5 की सेल 2 जुलाई से शुरू होगी और ये 3,299 रुपये में मिलेंगे। इन्हें ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और मुख्य मेनलाईन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।
Corporate Post News