बुधवार, मई 27 2026 | 02:10:06 PM
Breaking News
Home / रीजनल / टेक महिंद्रा का मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू, स्किल-बेस्ड एडवांस टेक एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा
Tech Mahindra signs MoU with Marwari University to promote skill-based advanced tech education

टेक महिंद्रा का मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू, स्किल-बेस्ड एडवांस टेक एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

राजकोट. टेक महिंद्रा ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू कर छात्रों को नई तकनीकों और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक नई पहल की है। इस सहयोग का उद्देश्य इंडस्ट्री और शिक्षा क्षेत्र के बीच मजबूत जुड़ाव स्थापित करते हुए छात्रों को भविष्य के लिए अधिक सक्षम और इंडस्ट्री-रेडी बनाना है।

 

इस एमओयू के तहत छात्रों को नई और एडवांस तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डेवऑप्स, एसएपी, सेल्सफोर्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और फुल स्टैक डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में सीखने और कार्य करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, छात्रों की अपस्किलिंग, क्रॉस-स्किलिंग, सहयोग आधारित सीखने और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) स्थापित करने की भी योजना है।

 

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीत सिंह ने कहा, “यह सहयोग ऐसे समय में हो रहा है जब देशभर के उच्च शिक्षण संस्थान एक्सपीरिएंशियल लर्निंग और इंडस्ट्री इंटीग्रेशन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी को वास्तविक तकनीकों और प्रोफेशनल माहौल से जोड़कर अकादमिक पढ़ाई और इंडस्ट्री की अपेक्षाओं के बीच की दूरी कम करना है।”

 

 

इस सहयोग के तहत छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्री विजिट, वर्कशॉप, वेबिनार, सेमिनार, प्रतियोगिताओं और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनकी इंडस्ट्री रेडीनेस और रोजगार क्षमता को मजबूती मिलेगी। साझेदारी के प्रभावी संचालन के लिए स्ट्रैटेजिक एंड गवर्नेंस बोर्ड और प्रोग्राम मैनेजमेंट कमेटी के माध्यम से एक संयुक्त व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

 

शैक्षणिक उत्कृष्टता, एप्लाइड रिसर्च और तकनीक आधारित समाधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों संस्थान रिसर्च, इनोवेशन और संयुक्त इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में भी मिलकर कार्य करेंगे।

Check Also

बालोतरा: NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 27.54 ग्राम MD ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार

बालोतरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *