बुधवार, अक्तूबर 21 2026 | 09:46:04 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियो आईपीओ ने बनाया रिकॉर्ड, एंकर इन्वेस्टर्स ने खेला ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव
Reliance Jio plans are the cheapest - BNP Paribas

जियो आईपीओ ने बनाया रिकॉर्ड, एंकर इन्वेस्टर्स ने खेला ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव

₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के मुकाबले 30 गुना से ज्यादा डिमांड, भारतीय आईपीओ इतिहास में पहली बार इंस्टीट्यूशनल डिमांड ₹2.5 लाख करोड़ के पार, एलआईसी से ब्लैकरॉक, फिडेलिटी, जीआईसी और देश के बड़े म्यूचुअल फंड तक ने जताया भरोसा, एलआईसी को सबसे अधिक 500 करोड़ का एलोकेशन

 

मुंबई. जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर दिग्गज निवेशकों ने बड़ा दांव खेला है। ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के लिए ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की इंस्टीट्यूशनल डिमांड आई। यानी जितने शेयर एंकर निवेशकों के लिए रखे गए थे, उसके मुकाबले मांग 30 गुना से भी ज्यादा रही। भारतीय आईपीओ इतिहास में पहली बार किसी इश्यू की इंस्टीट्यूशनल डिमांड ने ₹2.5 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

इस रिकॉर्ड डिमांड की एक और खास बात है, जियो पर भरोसा जताने वालों की लिस्ट। इनमें वे संस्थान शामिल हैं, जिनके पास आम निवेशक अपनी बचत और निवेश का बड़ा हिस्सा सौंपते हैं। एलआईसी के साथ एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और निप्पॉन म्यूचुअल फंड जैसे बड़े घरेलू नाम एंकर बुक में शामिल हुए। वहीं ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट और एलियांज जैसे ग्लोबल दिग्गजों ने भी भागीदारी की।

सिर्फ म्यूचुअल फंड ही नहीं, लंबी अवधि के निवेशक भी जियो के साथ खड़े दिखे। जीआईसी, एडीआईए, क्यूआईए और नॉर्गेस जैसे सॉवरेन फंड्स के साथ कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, एसबीआई पेंशन, एचडीएफसी पेंशन, आईसीआईसीआई पेंशन और यूटीआई पेंशन जैसे पेंशन फंड भी एंकर निवेशकों में शामिल रहे।

एंकर बुक में 200 से ज्यादा निवेशक संस्थाओं और फंड स्कीमों की भागीदारी रही। ग्लोबल टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट्स ड्रैगोनियर, जैनस हेंडरसन और नाइंटी वन ने भी हिस्सा लिया। वहीं एनाम, प्रेमजी और एचसीएल जैसे भारतीय फैमिली ऑफिस भी जियो आईपीओ के एंकर निवेशकों में शामिल हुए।

आवंटन की बात करें तो एलआईसी को ₹500 करोड़ का सबसे बड़ा एलोकेशन मिला। ब्लैकरॉक, कैपिटल इंटरनेशनल, फिडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च, जीआईसी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और एसबीआई म्यूचुअल फंड को करीब ₹425-425 करोड़ का आवंटन किया गया। कुल एंकर बुक ₹8,110 करोड़ की रही।

Check Also

Nita Ambani's initiative: A weekly Braille newspaper will now be available for the visually impaired.

नीता अंबानी की पहल: दृष्टिबाधितों के लिए अब हर सप्ताह आएगा ब्रेल अखबार

एनएबी इंडिया के साथ मिलकर हिंदी और मराठी अखबार का प्रकाशन अब पाक्षिक से साप्ताहिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *