बुधवार, अगस्त 12 2026 | 12:47:14 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / हुंडई की नई वेन्यू अलवर में लॉन्च

हुंडई की नई वेन्यू अलवर में लॉन्च


अलवर. हुंडई की चर्चित एसयूवी वेन्यू बुधवार को मॉर्डन हुंडई, अलवर में लॉन्च की गई। इस अवसर पर एसबीआई के राजीव कोहली और आरके यादव मौजूद थे। इस सेगमेंट में हुंडई वेन्यू का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, फोर्ड ईको स्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी &00, होंडा डब्लूआर-वी से है। इस सेगमेंट में हुंडई वेन्यू पहली कार है जो कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कंपनी ने ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी विकसित की है, जिसमें && आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कनेक्टेड फीचर दिए हैं। जिसमें से 10 फीचर को खास तौर पर लोकल भारतीय मार्केट के लिए तैयार किया गया है। इस कार में कंपनी ने काप्पा 1.0 टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन दिया है। इसके साथ ही 1.2 काप्पा पेट्रोल और 1.4 डीजल इंजन दिया गया है। इस कार को कंपनी ने 6.50 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ये कीमत कार के एक्स शोरूम की है।

Check Also

वित्त वर्ष 2026 में TAFE ने ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड 2,14,951 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।

चेन्नई, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टीएएफई) भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *