गुरुवार, मार्च 26 2026 | 09:11:29 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Admission process started in Haridev Joshi University of Journalism and Mass Communication

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई

जयपुर। अकादमिक सत्र 2023—24 के लिए हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://www.hju.ac.in) पर उपलब्ध है।
पत्रकारिता और जनसंचार में 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (बीए—जेएमसी) के साथ ही दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) के लिए आवेदन किया जा सकता है। साथ ही स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों —पीजी (डिप्लोमा इन डैस्कटॉप पब्लिशिंग) पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सुधि राजीव ने बताया कि 2023—24 सत्र से पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति—2020 के अनुरूप संचालित होंगे। मीडिया क्षेत्र में जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।

Check Also

बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने वैश्विक उपस्थिति मजबूत की, उद्यमिता और नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी के साथ सम्मेलन आयोजित किया

बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने वैश्विक उपस्थिति मजबूत की, उद्यमिता और नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी के साथ सम्मेलन आयोजित किया

आईआईएम अहमदाबाद, सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी अमेरिका, मिड-वेस्ट यूनिवर्सिटी नेपाल के शिक्षावदों ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं में जमीनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *