मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 09:10:09 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / BMW Motorrad का जश्न – भारत में BMW S 1000 RR की 1,000 यूनिट्स की बिक्री पूरी

BMW Motorrad का जश्न – भारत में BMW S 1000 RR की 1,000 यूनिट्स की बिक्री पूरी

सुपरबाइक का सुपरहिट सफर: रेसिंग प्रेमियों की पहली पसंद बनी BMW S 1000 RR

गुरुग्राम. BMW Motorrad ने भारत में अपने हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक BMW S 1000 RR की 1,000 यूनिट्स की बिक्री पूरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस बाइक को इसके लॉन्च से ही स्पीड और परफॉर्मेंस के दीवानों की पसंदीदा रेसिंग मशीन माना जाता रहा है।

 

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ विक्रम पवाह ने कहा: “BMW S 1000 RR सिर्फ एक बाइक नहीं है, यह परफेक्शन और प्रदर्शन का प्रतीक है। 1,000 यूनिट्स की बिक्री इस बात का प्रमाण है कि यह बाइक भारतीय मोटरसाइकलिंग समुदाय के बीच कितनी लोकप्रिय है। चाहे ट्रैक हो या सड़क, इसकी पावर, एगिलिटी और रोमांच देने वाली राइड इसे बेमिसाल बनाती है।”

 

दिल्ली के वरुण यादव अब भारत में 1,000वीं BMW S 1000 RR के मालिक बन गए हैं। यह खास बाइक उन्हें BMW Motorrad इंडिया के डायरेक्टर शरदेंदु चतुर्वेदी और लुटियंस मोटरराड के डीलर प्रिंसिपल मनीष गुप्ता ने एक खास समारोह में सौंपी। इस मौके पर वरुण यादव के परिवार, दोस्तों और BMW Motorrad इंडिया की राइडिंग कम्युनिटी ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह सुपरबाइक अपनी रेसिंग डीएनए, हाई टेक्नोलॉजी और दमदार लुक्स के चलते भारत में एक आइकोनिक परफॉर्मेंस मशीन बन चुकी है।


Check Also

BMW iX1 Long Wheelbase launched with new colour and exciting upholstery options

BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च

New delhi. BMW India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SAV BMW iX1 Long Wheelbase को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *