रविवार, मार्च 29 2026 | 04:44:08 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- वन्य जीवों के संरक्षण हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत
Chief Minister approved – 9 crore rupees approved for the protection of wildlife

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- वन्य जीवों के संरक्षण हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत

पालीघाट सवाई माधोपुर, खींचन जोधपुर तथा राष्ट्रीय मरू उद्यान में होंगे विकास कार्य

जयपुर। राज्य सरकार वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिए विकास कार्याें हेतु 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उक्त राशि से पालीघाट सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों के सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरू उद्यान में गोड़ावन संरक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 का परिणाम घोषित

बालोतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *