मंगलवार, जून 09 2026 | 08:50:03 PM
Breaking News
Home / बाजार / आईपीओ फाइलिंग को गोपनीय बनाने पर विचार

आईपीओ फाइलिंग को गोपनीय बनाने पर विचार

मुंबई: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गोपनीय तरीके से दाखिल करने और निर्गम दस्तावेज पहले से ही दाखिल कराने (प्री-फाइलिंग) की योजना बना रहा है। इस कदम से निर्गम जारी करने वाली कंपनी को राहत मिलेगी और गोपनीयता से जुड़ी चिंता भी दूर हो जाएगी।

उद्योग के भागीदारों ने कहा कि यह व्यवस्था लागू होती है तो पूंजी बाजार को बढ़ावा मिलेगा, प्रक्रिया सुगम होगी और ज्यादा कंपनियां निर्गम लाने के लिए प्रोत्साहित होंगी। हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जा रहा और लोगों से प्रतिक्रिया मंगाने के लिए परामर्श पत्र जारी किया गया है।

परामर्श पत्र में सेबी ने आईपीओ लाने वाली कंपनी के लिए निर्गम दस्तावेज पहले से जमा कराने की अनुमति देकर नियामकीय मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर राय मांगी है। नियामक ने निर्गम दस्तावेज को केवल सेबी एवं स्टॉक एक्सचेंजों के पास जमा कराने की अनुमति पर भी प्रतिक्रिया मांगी है और यह प्रारंभिक जांच के लिए सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं होगा।

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में आईपीओ दस्तावेज की प्री-फाइलिंग और गोपनीय फाइलिंग की व्यवस्था है। हाल के वर्षों में एयरबीएनबी, स्लैक और उबर ने संबंधित नियामकों के पास गोपनीय फाइलिंग के जरिये आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे।

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *