शुक्रवार, नवंबर 20 2026 | 09:43:50 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ज़ी टीवी के ‘लक्ष्मी निवास’ में गश्मीर महाजनी की धमाकेदार वापसी, आदित्य बनकर कहानी में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट!
Gashmeer Mahajani returns with a bang in Zee TV's 'Laxmi Niwas', will bring a big twist in the story by playing Aditya!

ज़ी टीवी के ‘लक्ष्मी निवास’ में गश्मीर महाजनी की धमाकेदार वापसी, आदित्य बनकर कहानी में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट!

इंदौर/जयपुर. कुछ कहानियां अपने गहरे जज़्बात, अपनों के लिए किए गए त्याग और परिवार के रिश्तों की मजबूती से सीधे दिल में उतर जाती हैं। ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’ (Zee TV show Laxmi Nivas) भी अपनी शुरुआत से ही मिडिल क्लास परिवार के सपनों, उम्मीदों और रिश्तों के उतार चढ़ाव को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतार रहा है। जिंदगी की छोटी बड़ी उलझनों और किरदारों के संघर्षों को कहानी का हिस्सा बनाते हुए इस शो ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। यही वजह है कि इसके किरदारों की खुशियां और मुश्किलें अब दर्शकों के अपने घर की कहानी जैसी लगने लगी हैं।

 

पिछले कुछ हफ्तों से दर्शक राधिका (अक्षिता मुद्गल) और वीर (राघव तिवारी) की जिंदगी में आए बड़े उथल पुथल को करीब से देख रहे हैं। दरअसल, राधिका के पूर्व मंगेतर आदित्य (गश्मीर महाजनी) का एक भयानक हादसा हो गया था। हादसे के बाद सभी को लगा कि आदित्य की मौत हो चुकी है। ऐसे में राधिका और वीर ने उसकी छोटी बेटी निय्या की परवरिश की जिम्मेदारी संभाल ली। दूसरी ओर, इसी हादसे को लेकर वीर भी गंभीर कानूनी मुश्किलों में फंस गया, जिससे दर्शकों के मन में यह सवाल बना रहा कि आखिर सच सामने आएगा भी या नहीं। अब कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। गश्मीर महाजनी आदित्य के रूप में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आदित्य उस जानलेवा हादसे में बच तो गया था, लेकिन उसकी याददाश्त पूरी तरह जा चुकी है।

 

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को पता चलेगा कि हादसे के बाद से आदित्य एक आश्रम में रह रहा था और अपनी पुरानी जिंदगी से उसका कोई नाता नहीं रहा। लेकिन एक दिन अखबार में अपनी बेटी निय्या की तस्वीर देखते ही उसकी खोई हुई यादें अचानक लौटने लगती हैं। इसके बाद कहानी कौन सा नया मोड़ लेगी और आदित्य की वापसी किन रिश्तों को फिर से बदल देगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

 

आदित्य के रूप में अपनी वापसी को लेकर गश्मीर महाजनी ने कहा, “मैं ‘लक्ष्मी निवास’ में आदित्य के रूप में वापस लौटकर बेहद खुश हूं। आदित्य का सफर एक ऐसे अनपेक्षित मोड़ से गुजरा है, जहां जानलेवा हादसे में बचने के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है और अब वो एक नए अंदाज़ में कहानी में लौट रहा है। इस ट्रैक की सबसे खास बात यह है कि उसकी वापसी के साथ कई रिश्तों में भावनाओं का नया तूफान उठने वाला है, खासकर राधिका, वीर और निय्या के साथ उसके रिश्तों में। आदित्य खुद भी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल मोड़ पर खड़ा है। उसके किरदार की इन उलझी परतों को समझना और पर्दे पर उतारना मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को उसका आगे का सफर देखने में खूब मजा आएगा।”

 

गश्मीर महाजनी की आदित्य के रूप में वापसी के साथ ‘लक्ष्मी निवास’ के आने वाले एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा और दिल को छू लेने वाले कई पल देखने को मिलेंगे। आदित्य की वापसी राधिका, वीर और निय्या के रिश्तों की तस्वीर किस तरह बदलेगी? क्या उसके लौटने से राधिका और वीर फिर एक हो पाएंगे? और अपनों की खुशी के लिए खुद पीछे हटने के उसके फैसले के बाद अब कहानी क्या नया मोड़ लेगी?

इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए देखते रहिए ‘लक्ष्मी निवास’, रोज शाम, सिर्फ ज़ी टीवी पर!

Check Also

अभिनेता और ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड को सजा

यौन उत्पीड़न के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद रसेल ब्रांड के सोशल मीडिया अकाउंट हटाए गए

लॉस एंजिलिस। अभिनेता और ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड के सोशल मीडिया अकाउंट्स को मेटा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *