शनिवार, मार्च 28 2026 | 09:27:27 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ग्रो ने यूपीआई से पेमेंट प्रारंभ किया

ग्रो ने यूपीआई से पेमेंट प्रारंभ किया


बेंगलूरु। इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म ग्रो भारत द्वारा निवेश के तरीके में परिवर्तन ला रहा है। इसने विविध पेमेंट विकल्पों जैसे गूगल पे, भीम, फोन पे, पेजैप और व्हाट्सएप के साथ अब यूपीआई (भीम) द्वारा भी पेमेंट प्रारंभ कर दिया। इससे यूचल फंड्स में निवेश करना ज्यादा आसान, पारदर्शी और तीव्र हो जाएगा। वर्तमान में ग्रो डायरेक्ट युचुलफंड इन्वेस्टमेंट प्लान पेश करता है और जल्द ही स्टॉक्स भी पेश करेगा। ग्रो मिलेनियल निवेशकों पर केंद्रित है और इसके पास 2 मिलियन से ज्यादा यूजर्स का तेजी से बढ़ता आधार है तथा इससे हर माह पांच लाख नए यूजर जुड़ रहे है, जिनमें से 75 फीसदी पहली बार निवेश करने वाले हैं। ग्रो के सीईओ एवं को-फाउंडर ललित केशरे ने कहा किग्रो के लिए कोई भी सदस्यता शुल्क, विनिमय शुल्क या कोई अन्य छिपा हुआ शुल्क नहीं देना पड़ता और यह 100 फीसदी पेपरलेस है। कंपनी ने पिछले साल डायरेक्ट होने के बाद विनिमयों की सं या में 50 प्रतिशत माह दर माह की वृद्धि की है। ग्रो 34 अग्रणी फंड हाउसेस से युचुलफंड प्रस्तुत करता है।

Check Also

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा का यारी जैम: होली ऑन व्हील्स- होली के त्यौहार को एक अविस्मरणीय रोमांच में बदलता हुआ अनुभव

वास्तविक जीवन के यार तनमय भट्ट, आदित्य कुलश्रेष्ठ (उर्फ कुल्लू), ऐश्वर्या मोहनराज और अनुज गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *