बुधवार, फ़रवरी 18 2026 | 12:42:33 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / In-Solutions Global Ltd को RBI से तीनों पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस

In-Solutions Global Ltd को RBI से तीनों पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस

मुंबई। डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनी In-Solutions Global Ltd (ISG) को Reserve Bank of India से बड़ी मंजूरी मिली है। कंपनी ने घोषणा की कि उसे आरबीआई की 2025-26 की नई गाइडलाइंस के तहत तीनों पेमेंट एग्रीगेटर कैटेगरी—ऑनलाइन (PA-O), फिजिकल/ऑफलाइन (PA-P) और क्रॉस-बॉर्डर (PA-CB)—के लिए रेगुलेटरी ऑथराइजेशन प्राप्त हो गया है। इस मंजूरी के साथ ISG उन चुनिंदा नॉन-बैंक कंपनियों में शामिल हो गई है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के मर्चेंट पेमेंट्स को एकीकृत और नियमों के अनुरूप प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट कर सकती हैं।

 

 

कंपनी की को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर Adelia Castelino ने कहा कि यह स्वीकृति ISG की रेगुलेटरी मजबूती, सुरक्षा और स्केलेबल पेमेंट इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन लाइसेंसों से कंपनी ऑनलाइन, ऑफलाइन और क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन को एक ही सिस्टम में मैनेज कर सकेगी, जिससे एंटरप्राइज, बैंक, मार्केटप्लेस और डिजिटल प्लेटफॉर्म को आसान ऑनबोर्डिंग व सेटलमेंट सुविधा मिलेगी।

 

 

क्रॉस-बॉर्डर लाइसेंस मिलने से ISG वैश्विक पेमेंट कॉरिडोर, तेज सेटलमेंट, आसान KYC-KYB और पारदर्शी ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं दे सकेगी। इससे भारत के बढ़ते डिजिटल कॉमर्स और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Check Also

DGCA fines Air India Rs 1 crore for flying Airbus without ARC

एआरसी के बिना एयरबस उड़ाने पर डीजीसीए ने एयर इंडिया पर एक करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली.। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *