रविवार, मार्च 29 2026 | 01:47:42 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / Kia Motors बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी कार कंपनी

Kia Motors बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी कार कंपनी

जयपुर। Kia Motors ने हाल ही में भारतीय बाज़ार मे अपनी पहले वाहन के तौर पर kia seltos को लांच किया है। महज एक SUV के दम पर ये कंपनी एसयूवी सेग्मेंट में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। ताजा बिक्री के आंकड़ों के सामने आने के बाद अब Kia Motors देश की पांचवी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन चुकी है। कंपनी को यह सफलता अपनी पहली कार के लॉन्च के महज 3 माह के अंदर ही मिल गयी है।

Kia Seltos अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Kia Seltos अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, बाजार में आने वाली सुस्ती के बावजूद इस SUV ने भारी सेल्स दर्ज की है। अक्टूबर 2019 के आकड़ों के अनुसार कंपनी ने इस एसयूवी के 12,850 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके चलते अब कंपनी का बाजार में 4.52% का शेयर है। अगस्त महीने मे कंपनी ने Kia Seltos के कुल 6,236 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं सितम्बर महीने में 7,754 यूनिट्स और अक्टूबर में बिक्री का यह आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 12,850 यूनिट्स तक पहुंच गया है। अगर सितम्बर और अक्टूबर के आकड़ों पर गौर करें तो कंपनी की बिक्री में 65.72% की बढ़त देखने को मिली है, अक्टूबर मे दिवाली के चलते कंपनी की बिक्री में शानदार इजाफा हुआ है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *