रविवार, नवंबर 08 2026 | 03:15:01 PM
Breaking News
Home / रीजनल / नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ ने जर्मनी में ग्लोबल टेक्नॉलॉजी सेंटर खोला

नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ ने जर्मनी में ग्लोबल टेक्नॉलॉजी सेंटर खोला

जयपुर : नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (एनईआई) ने अपनी सब्सिडियरी एनबीसी ग्लोबल द्वारा वुर्जबुर्ग, बेवरिया (जर्मनी) में अपने ग्लोबल टेक्नॉलॉजी सेंटर (जीटीसी) के लॉन्च की घोषणा की। यह टेक्नॉलॉजी सेंटर ऑटोमोबाईल और औद्योगिक क्षेत्र में एप्लीकेशन इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मैनुफैक्चरिंग टेक्नॉलॉजी पर केंद्रित होगा। यह कंपनी के ग्लोबल एवं यूरोप स्थित ओईएम ग्राहकों को सपोर्ट करेगा और इनोवेशन एवं नए विचारों के क्रियान्यवन, ग्राहकों की जरूरतों के लिए प्रतिक्रिया और बाजार की जरूरतों को पूरा करने में तेजी लाकर भारत में एनबीसी बियरिंग्स के विस्तारित अंग के रूप में काम करेगा। जीटीसी का लॉन्च आईएए ट्रांसपोर्टेशन 2022 की तर्ज पर किया गया था, जो हैनोवर, जर्मनी में अभी जारी है।

नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं सीईओ, रोहित साबू ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है, जब हम हर तरह की मशीनरी के अभिन्न अंग, बियरिंग्स को ग्राहकों पर केंद्रित रहकर बनाने के लिए अपने पहले ग्लोबल टेक्नॉलॉजी सेंटर की शुरुआत कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सेंटर दुनिया में ऑटोमोटिव इनोवेशन के केंद्र, जर्मनी में स्थित करने से एनबीसी बियरिंग्स को सीधे हमारे वैश्विक ग्राहकों के साथ सहयोग करने का सामरिक लाभ मिला है, जो दुनिया के अग्रणी ऑटोमोटिव निर्माताओं में हैं और हमें उनकी जरूरतों के अनुरूप उत्पाद प्रस्तुत करने तथा बाजार में पहुँचने व प्रतिक्रिया के समय में तेजी लाने का अवसर मिला है।’’

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *