सोमवार, फ़रवरी 09 2026 | 08:26:34 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दोबारा होगा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर, पेपर सेटर के खिलाफ होगी कार्यवाही
Rajasthan Board of Secondary Education will conduct Business Administration paper again, action will be taken against the paper setter

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दोबारा होगा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर, पेपर सेटर के खिलाफ होगी कार्यवाही

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा कॉमर्स में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय का प्रश्न-पत्र दोबारा आयोजित करवाया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की नई तिथि शीघ्र घोषित करेगा। प्रश्न-पत्र निर्माण में लापरवाही बरतने वाले पेपर सेटर के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार 22 मार्च को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा वाणिज्य वर्ग में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर था। जानकारी में आया है कि प्रश्न-पत्र बनाने वाले पेपर सेटर की लापरवाही से प्रश्न-पत्र पूर्व के वर्षों की भांति बन गया। बोर्ड प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 12वीं कॉमर्स के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर दोबारा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया है कि संबंधित पेपर सेटर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

BIMTECH opens applications for PGDM program; deadline is January 31

BIMTECH में पीजीडीएम (PGDM) प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू; 31 जनवरी तक है मौका

ग्रेटर नोएडा.  भारत के अग्रणी और AACSB मान्यता प्राप्त बिजनेस स्कूल, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *