सोमवार, अक्तूबर 12 2026 | 11:25:37 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86 वें स्थान पर पहुंची

रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86 वें स्थान पर पहुंची

नई दिल्ली: फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 2 पायदान चढ़कर रिलायंस 86 वें स्थान पर पहुंच गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले तीन साल में लिस्ट में 69 स्थान की छलांग लगा चुकी है। साल 2021 में रिलायंस 155 वें स्थान पर थी। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान सबसे ऊपर बना हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार 21 सालों से इस फॉर्च्यून ग्लोबल लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। कोई भी भारतीय कंपनी इतने लंबे समय तक इस लिस्ट में बनी नहीं रह सकी है।

फॉर्च्यून के मुताबिक रिलायंस का रेवेन्यू 108877 मिलियन डॉलर रिकॉर्ड किया गया। कंपनी का प्रॉफिट 1.3 फीसदी बढ़कर 8,412 मिलियन डॉलर के स्तर पर जा पहुंचा और करीब साढ़े तीन लाख कर्मचारियों ने रिलायंस को अपनी सेवाएं दी।  फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में वालमार्ट, अमेजन और स्टेट ग्रिड पहले तीन स्थानों पर काबिज हैं। इसके अलावा एप्पल, टोयोटा मोटर्स, अल्फाबेट, सैमसंग और मेटा प्लेटफॉर्म जैसी कुछ प्रमुख कंपनियां भी पहले 100 में शामिल हैं।

Check Also

Kia Tennis Premier League Season 8

किआ टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 8: राजस्थान रेंजर्स टीम में गर्व, जुनून और जीत का विश्वास पैदा करना चाहते हैं सानिया मिर्ज़ा और सलीम दीवान

टीपीएल का सीजन 8, 8 से 13 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित होगा, खिलाड़ियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *