शनिवार, मई 03 2025 | 05:36:54 PM
Breaking News
Home / रीजनल / इंदिरा गांधी मुख्य नहर के सुधार कार्यों पर खर्च होंगे 40 करोड़ रुपए

इंदिरा गांधी मुख्य नहर के सुधार कार्यों पर खर्च होंगे 40 करोड़ रुपए

जयपुर। राज्य सरकार इंदिरा गांधी मुख्य नहर से निकलने वाली सीधी नहरों और वितरिकाओं को सुदृढ़ कराएगी। इसमें 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। योजना के तहत जैसलमेर जिले में नहर की बुर्जी 1254 से 1458.5 के मध्य से निकलने वाली नहरों और वितरिकाओं में सुधार कार्य होंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ रुपए से विभिन्न कार्य होंगे। प्रदेश के नहरी सिंचित क्षेत्र में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने तथा इसका संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने नहर विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Check Also

Devnani expressed grief over the death of educationist Ashok Gupta

देवनानी की डॉ व्यास के निधन पर संवेदना

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। देवनानी ने कहां है कि स्वर्गीय डॉक्टर व्यास ने अपने दीर्घ और प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन में राजस्थान और देश की राजनीति को एक नई शा दी।   वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य, पर्यटन राज्य मंत्री, लोकसभा सांसद, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री और दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। उनका योगदान न केवल राजनीति और प्रशासन, बल्कि समाज और साहित्य में भी गहराई से अनुभव किया गया। एक कवयित्री और लेखिका के रूप में उन्होंने संवेदना, चेतना और सामाजिक चेतना के स्वर में अपनी विशेष पहचान बनाई। उनकी स्वच्छ छवि, बौद्धिक गंभीरता और नारी सशक्तिकरण हेतु समर्पण ने उन्हें एक आदर्श रूप में स्थापित किया। श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस  दुःख  को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *