रविवार, मार्च 29 2026 | 01:48:15 AM
Breaking News
Home / रीजनल / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने पूर्व सांसद स्वर्गीय महिंद्रा कुमारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने पूर्व सांसद स्वर्गीय महिंद्रा कुमारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने पूर्व सांसद एवं पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय महिंद्रा कुमारी की पुण्यतिथि पर अलवर जिले के सागर स्थित स्मृति वन पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जूली ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र कुमारी के जीवन से हमें आज भी प्रेरणा मिलती है। अलवर के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। युवरानी महिंद्रा कुमारी पर्यावरण प्रेमी होने के साथ-साथ दीन दुखियों की सेवा करने वाली शख्सियत थी।

साथ-साथ पूर्व सांसद रहते हुए उन्होंने अलवर जिले को विकास की अग्रणी श्रेणी में आगे बढ़ाने का कार्य किया इसलिए युवरानी महेंद्र कुमारी को शत-शत नमन कर आज भी याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण रही महेंद्र कुमारी ने अलवर का जो विकास किया वह आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अमिट छाप छोड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होकर उन्होंने अलवर का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भंवर जितेंद्र सिंह उसी राह पर आगे बढ़कर अलवर के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 का परिणाम घोषित

बालोतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *