शनिवार, मार्च 28 2026 | 09:32:01 PM
Breaking News
Home / रीजनल / दक्षिणी पश्चिमी कमांड का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, हमारे देश के सैनिक त्याग और समर्पण के प्रतीक – राज्यपाल

दक्षिणी पश्चिमी कमांड का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, हमारे देश के सैनिक त्याग और समर्पण के प्रतीक – राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (Governor Haribhau Bagde) ने सोमवार को दक्षिणी पश्चिमी कमांड के 21 वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान इस कमांड द्वारा किए जा रहे देश की सुरक्षा के लिए सेन्य कार्यों की सराहना की तथा कहा कि सीमाओं पर सैनिक माँ भारती के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करते हैं।

 

राज्यपाल बागडे ने कहा कि भारतीय सेना सात कमांडों में विभाजित है। उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य, दक्षिण पश्चिमी और सेना प्रशिक्षण कमान। सभी कमांड की विशिष्ट ज़िम्मेदारियाँ और संचालन क्षेत्र हैं। इसीलिए भारत की इस सेना कमांड को सप्त शक्ति कमांड कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सेना के कमांडों अपने लिए नहीं देश के लिए लड़ते हैं। सैनिक हमारे देश की सीमाओं के सजग प्रहरी ही नहीं हैं, वे त्याग और समर्पण के भी प्रतीक हैं।

 

आरम्भ में राज्यपाल श्री बागडे द्वारा माँ भारती के लिए बलिदान हुए सैनिको को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 का परिणाम घोषित

बालोतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *