सोमवार, फ़रवरी 09 2026 | 11:45:57 AM
Breaking News
Home / Tag Archives: Indian Institute of Technology Mandi (IIT Mandi)

Tag Archives: Indian Institute of Technology Mandi (IIT Mandi)

5जी यूज़-केस लैब की समीक्षा और भारत के 6जी अनुसंधान को गति देने हेतु डॉट प्रतिनिधिमंडल का आईआईटी मंडी दौरा

मंडी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी) ने दूरसंचार विभाग (डॉट), शिमला के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक यात्रा की मेज़बानी की. इस दौरान उन्नत दूरसंचार के क्षेत्र में संस्थान की शैक्षणिक, अनुसंधान और जनसंपर्क पहलों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से डॉट की प्रमुख पहल के अंतर्गत स्थापित 5जी यूज़- केस लैब की प्रगति एवं उपयोग का आकलन किया गया तथा संचार मित्र विद्यार्थियों से संवाद किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अनिल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक दूरसंचार (एडिशनल डीजीटी) एवं हिमाचल प्रदेश लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (एलएसए) के सलाहकार, डॉट ने किया। उनके साथ संदीप आर्य, उप महानिदेशक (प्रौद्योगिकी) तथा रमेश कुमार, सहायक निदेशक (प्रौद्योगिकी) उपस्थित रहे।   टीम ने आईआईटी मंडी के नेतृत्व, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों से संवाद किया तथा 5जी एवं उभरते 6जी अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के अंतर्गत चल रही गतिविधियों और तकनीकी अवसंरचना की समीक्षा की। एससीईई के सहायक प्रोफेसर, 5जी यूज़-केस लैब एवं संचार मित्र कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श पटेल ने संकाय और विद्यार्थियों की सहभागिता से …

Read More »