मंगलवार, मार्च 24 2026 | 02:09:32 PM
Breaking News
Home / रीजनल / रेस्त्रां में पार्किंग नहीं, ट्रेफिक पुलिस भी खामोश

रेस्त्रां में पार्किंग नहीं, ट्रेफिक पुलिस भी खामोश

जोधपुर. जोधपुर के सरदारपुरा सी रोड पर शाम होते-होते ट्रेफिक थम सा जाता है। यहां चलने वाले रेस्त्रां जिप्सी में कोई पार्किंग नहीं है और इससे पूरी रोड पर ट्रेफिक जाम रहता है. गौरतलब है कि इससे फेमस रेस्त्रां में खुले आम बिना पार्किंग के रेस्त्रां चलाया जा रहा है और प्रशासन भी मुग्ध दर्शक बना बैठा है। यहां आने वाली गाडियों से आमजन काफी परेशान रहते हैं। सरदारपुरा में ही कोचिंग करने वाले मनीष और प्रशांत ने बताया कि हर रोज दस से पन्द्रह मिनट यहां से निकलने में लग जाते हैं। रोड पर गाडिय़ां पार्किंग कर देती है और आमजन को निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं रहता, इस वजह से हर कोई परेशान हो रहा है।

Check Also

बालोतरा: कपड़ा फैक्ट्री हादसे के बाद आक्रोश, मोर्चरी के बाहर शव रखकर रास्ता जाम

बालोतरा। रीको इंडस्ट्रीज एरिया (RIICO) तृतीय चरण स्थित एक निजी कपड़ा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *