सोमवार, सितंबर 07 2026 | 08:22:56 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ‘नैना’ की कहानी मेरी भी कहानी है, संदीपा धर ने फिल्म की रिलीज पर बयां किया अपना दर्द
 रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में'

‘नैना’ की कहानी मेरी भी कहानी है, संदीपा धर ने फिल्म की रिलीज पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा अभिनेत्री संदीपा धर ने दमदार किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने रिलीज के दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात बयां की।

अभिनेत्री  संदीपा धर ने इंस्टाग्राम पर कुछ बीटीएस तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें वे नैना के किरदार में नजर आ रही हैं। साथ ही, उनके साथ मृणाल, सिद्धांत और फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। संदीपा ने लिखा, “नैना अब आपकी है। मैं करीब एक साल से इस किरदार के साथ जुड़ी हुई हूं। इसने मुझे उन बातों पर सोचने को मजबूर कर दिया, जिनसे मैं भागना चाहती थी।

उन्होंने लिखा कि अक्सर हम लोग किसी को पसंद आने के लिए अपने आपको बदलने लगते हैं और फिर भी लगता है कि हम अच्छे नहीं हैं। आईने में देखकर सिर्फ अपनी कमियां ही क्यों दिखती हैं? उन्होंने लिखा, “नैना की कहानी मेरी कहानी है। शायद आपकी भी। मेरे पास हर सवाल का जवाब नहीं है। मैं भी सीख रही हूं, लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि हमें बार-बार उन लोगों को अपनी वैल्यू साबित करने की जरूरत नहीं, हमें कभी समझ ही नहीं पाएंगे। हमें अपनी किस्मत खुद समझनी चाहिए।”

अभिनेत्री ने पोस्ट के अंत में लिखा, “अगर कभी आपको लगे कि आप काफी नहीं हैं, तो ये कहानी आपके लिए है। अगर आपने कभी किसी के लिए खुद को खो दिया, तो ये कहानी आपके लिए है। आइए, हम सब मिलकर खुद को फिर से ढूंढें। ‘दो दीवाने सहर में’ अब सिनेमाघरों में उपलब्ध है।”

फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ प्यार, रिश्तों और खुद को समझने की खूबसूरत कहानी है, जिसमें परफेक्ट होने को महत्व न देकर खुद को खुलकर जीने पर जोर दिया गया है। फिल्म में सिद्धांत ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है, जो श को भी स बोलता है, जिस वजह से उसे हर कोई आंकता है, हालांकि फिल्म का नाम भी इस वजह से ‘दो दीवाने सहर में’ रखा गया है।

फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं, संजय लीला भंसाली के साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। मृणाल और सिद्धांत के अलावा, फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

Check Also

FC U-20 Asian Cup Qualifiers: India begin their campaign on Monday, facing strong Syria in their opening match.

एफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालीफायर: सोमवार से भारतीय अभियान की शुरुआत, पहले मुकाबले में मजबूत सीरिया से सामना

ताशकंद (उज्बेकिस्तान)। भारत की अंडर-20 पुरुष टीम सोमवार को सीरिया के खिलाफ एफसी अंडर-20 एशियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *