शुक्रवार, सितंबर 04 2026 | 09:56:35 PM
Breaking News
Home / रीजनल / कीटनोद गांव में 19 भेड़ों की मौत:ग्रामीण बोले-गर्मी और हीटवेव से तबीयत बिगड़ी, कुछ ही देर में गई जान

कीटनोद गांव में 19 भेड़ों की मौत:ग्रामीण बोले-गर्मी और हीटवेव से तबीयत बिगड़ी, कुछ ही देर में गई जान

बालोतरा. बालोतरा जिले के कीटनोद गांव में गुरुवार शाम लगभग 7 बजे गर्मी की चपेट में आने से 19 भेड़ों की मौत हो गई।

पशुपालक सवाराम देवासी अपनी भेड़ों को चराकर वापस ला रहे थे। इसी दौरान तेज गर्मी और हीटवेव के कारण भेड़ों की तबीयत बिगड़ने लगी। ज्यादा गर्मी के चलते भेड़ें पानी भी नहीं पी पा रही थीं। कुछ ही देर में एक-एक कर भेड़ें गिरने लगीं और 19 भेड़ों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची

ग्रामीणों ने तत्काल पशु चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मृत भेड़ों के नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता प्रदान करने और पशुओं के लिए विशेष राहत व्यवस्था करने की मांग की है।

Check Also

Tamil Nadu government reshuffles IAS and IPS officers, changes in several departments

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री विजय 10 से 16 सितंबर तक ब्रिटेन का करेंगे दौरा

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के 10 से 16 सितंबर के बीच अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *