गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:27:07 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन की एसएमबी इम्पैक्ट रिपोर्ट पेश
Amazon's SMB Impact Report presented

अमेजन की एसएमबी इम्पैक्ट रिपोर्ट पेश

नई दिल्ली। अमेजन (amazon) ने 2020 स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस (एसएमबी) इम्पैक्ट रिपोर्ट (2020 Small and Medium Business (SMB) Impact Report) प्रकाशित की, जिसमें बताया गया है कि सेलर्स, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स, नेबरहुड स्टोर्स, एंटरप्राइजेज, डवलपर्स, कन्टेंट क्रिएटर्स और भारत के लेखकों सहित कंपनी 10 लाख से अधिक एसएमबी को लाभ कैसे पहुंचाती है। बदले में ये एसएमबी लाखों लोगों को आजीविका प्रदान करते हैं। रिपोर्ट में अमेजन के साथ काम करने वाले एसएमबी द्वारा हासिल की गई कुछ प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताती है और सभी सेक्टर्स में एन्टरप्रेन्योर्स और बिजनेस पर डिजिटलीकरण के प्रभाव को विशेष रूप से दर्शाती है।

10 मिलियन एसएमबी को डिजिटाइज

अमेजन इंडिया (amazon India) के सीनियर वीपी और कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने कहा कि एसएमबी को विस्तारित पहुंच प्रदान करने और अवसरों की पेशकश करने में टेक्नोलॉजी और डिजिटलीकरण की भूमिका बनी रहेगी और हम एसएमबी में निवेश करने और उनकी  सफलता में साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस साल की शुरुआत में अमेजन ने 10 मिलियन एसएमबी को डिजिटाइज करने के लिए 1 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश करने, 10 बिलियन अमरीकी डॉलर के ई-कॉमर्स एक्सपोट्र्स को सक्षम करने और 2025 तक एक मिलियन इन्क्रिमेंटल रोजगार निर्माण करने का वादा किया था।

क्रिसमस पर अमेजन ने लॉन्च किया क्रिसमस स्टोर

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *