शनिवार, मार्च 28 2026 | 09:06:39 PM
Breaking News
Home / राजकाज / कांग्रेस सरकार का रास्ता साफ, कमलनाथ ने गवर्नर से मांगा समय

कांग्रेस सरकार का रास्ता साफ, कमलनाथ ने गवर्नर से मांगा समय

मध्य प्रदेश. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों के अनुसार कांग्रेस ने बीजेपी से राजस्थान और छत्तीसगढ़ छीन लिया है। वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस बहुमत से महज दो कदम दूर है. कांग्रेस ने 113 सीटें जीत ली हैं जबकि बीजेपी के पास 110 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 116 है. कांग्रेस के लिए सरकार बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है क्योंकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस आज रात ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने का वक्त मांगा है. दूसरी ओर तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं वहीं मिजोरम में 10 साल से सत्ता में रही कांग्रेस से मिजो नेशनल फ्रंट ने सत्ता की कुर्सी छीन ली है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है. बुधवार को पार्टी दोनों राज्यों के राज्यपालों से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी.

 

Check Also

DHS shutdown impacts air travel in US, staff shortages likely to worsen: Transportation Secretary

अमेरिका में डीएचएस शटडाउन से हवाई यात्रा प्रभावित, स्टाफ की कमी और बढ़ने की आशंका: परिवहन सचिव

वॉशिंगटन.  अमेरिका में हवाई यात्रा को बढ़ती हुई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *