गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:51:51 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / सोनालीका ने पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की
sonalika-set-up-psa-oxygen-plant

सोनालीका ने पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की

नई दिल्ली। ट्रैक्टर ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स (Sonalika Tractors) कृषि समृद्धि प्रदान करने के साथ-साथ देश में एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए सबसे आगे रहा है। सोनालीका ट्रैक्टर्स के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि  कंपनी ने महामारी की शुरुआत के बाद से ही सेंट स्टीफंस अस्पताल, नई दिल्ली को अपनाया है और पिछले साल एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने का समर्थन किया।

अनुमानित संचयी योगदान  1.6 करोड़ रुपए

इस बार सोनालीका ने कोविड-19 रोगियों के लिए अस्पताल में एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना शुरू की है। सोनालीका ने 2020 में महामारी की शुरुआत से ही समय-समय पर सेंट स्टीफन अस्पताल को महत्वपूर्ण समर्थन दिया है, जिसका अनुमानित संचयी योगदान  1.6 करोड़ रुपए है, जिसमे आगामी ऑक्सीजन प्लांट शामिल है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हर किसी को बचाने के लिए राहत प्रयासों को तेज करने और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का समर्थन करने की बेहद आवश्यकता है।

सोनालीका ट्रैक्टर्स कावैक्सीनेशन अभियान

Check Also

ओप्‍पो इंडिया ने रेनो 16 सीरीज पेश की, जिसमें क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए है AI पोर्ट्रेट कैमरा और AI रीमिक्स कोलाज

ओप्‍पो इंडिया ने रेनो 16 सीरीज पेश की, जिसमें क्रिएटिव फोटोग्राफी के लिए है AI पोर्ट्रेट कैमरा और AI रीमिक्स कोलाज

जयपुर. ओप्‍पो इंडिया ने अपनी रेनो 16 सीरीज लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *