बुधवार, मई 13 2026 | 11:21:24 AM
Breaking News
Home / रीजनल / एक करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 4.69 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित
More than 41 lakh guarantee cards issued in Jaipur in a month

एक करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 4.69 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित

जयपुर। प्रदेशभर में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प ने राज्य के एक करोड़ से अधिक परिवारों को महंगाई से राहत पहुंचाकर इतिहास रच दिया है । राज्य सरकार की 10 विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण कर लोगों को लोगों को मौके पर ही लाभ की गारंटी दी जा रही है । बुधवार शाम तक इन कैम्पों के माध्यम से 4.69 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 36.13 लाख को लाभ

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 36.13 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 62.27 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 6.64 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 67.97 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 38.59 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.79 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 34.11 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 55.40 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 82.53 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 82.53 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में 24 अप्रेल से शुरू हुए इन कैम्पों का ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर तक तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर तक आयोजन किया जा रहा है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *