गुरुवार, सितंबर 17 2026 | 12:59:02 PM
Breaking News
Home / रीजनल / प्रदेश की खुशहाली के लिए मंदिरों में फहराई गई पीली ध्वजाएं
Yellow flags hoisted in temples for the prosperity of the state

प्रदेश की खुशहाली के लिए मंदिरों में फहराई गई पीली ध्वजाएं

जयपुर। गुरु-पुष्य संयोग के अवसर पर गुरुवार को देवस्थान विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के सभी मंदिरों में ओम लिखी पीली ध्वजा फहराई गई। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने हवामहल के पास कल्कि मंदिर में ध्वजा फहराई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। देवस्थान मंत्री ने कहा कि पूरा विश्व कई वर्षों से कोरोना महामारी से त्रस्त रहा और आमजन को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरु-पुष्य संयोग के अवसर पर मंदिरों में पीली ध्वजाएं फहराने का उद्देश्य आमजन के सुख और स्वास्थ्य की मंगल कामना करना है।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना :  यात्रियों की संख्या को बढ़ाकर 40 हजार किए करने की घोषणा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में सामाजिक और धार्मिक समरसता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान रावत ने कल्कि मंदिर में पूजा- अर्चना की और सभी आगंतुकों का माला पहना कर स्वागत किया। रावत ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत यात्रियों की संख्या को बढ़ाकर 40 हजार किए करने की घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में 26 मई को एक बैठक उद्योग भवन में आयोजित की जाएगी।

Check Also

MoU between BIMTECH and the Institute of Actuaries of India (IAI) to enhance professional capabilities in carbon markets and climate finance

बिमटेक और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) के बीच एमओयू, कार्बन मार्केट्स और क्लाइमेट फाइनेंस में प्रोफेशनल कैपेबिलिटी बढ़ाने पर जोर

नेशनल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *