मंगलवार, अक्तूबर 27 2026 | 03:53:36 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जसोल-नाकोड़ा रोड के रिसॉर्ट में हंगामा, दो युवक पुलिस हिरासत में; तीसरी युवती की तलाश की चर्चा

जसोल-नाकोड़ा रोड के रिसॉर्ट में हंगामा, दो युवक पुलिस हिरासत में; तीसरी युवती की तलाश की चर्चा

बालोतरा। जसोल-नाकोड़ा रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में युवती से जुड़े मामले को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। घटनाक्रम के बाद जसोल पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लिया। वहीं, युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, एक अन्य मुस्लिम युवती ने हिंदू युवती से दोस्ती कर उसे अपने परिचित युवकों से मिलवाया था। आरोप है कि युवकों ने हिंदू युवती को नाकोड़ा रोड स्थित रिसॉर्ट में बुलाया, जबकि उसे वहां लाने वाली युवती मौके से चली गई। बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट में कमरा बुक करने के लिए दस्तावेजों की जांच के दौरान प्रबंधन ने कमरा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला सामने आया और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द करवाया। सूचना मिलने पर जसोल पुलिस भी पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवकों में एक छत्रियों का मोर्चा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा सोशल मीडिया पर रील बनाने वाला क्रिएटर बताया जा रहा है।

तीसरी युवती की भूमिका की जांच पर नजर

सूत्रों के अनुसार, मामले में एक अन्य युवती की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उसकी तलाश किए जाने और यह पता लगाने की चर्चा है कि कहीं इस तरह के अन्य मामले भी तो सामने नहीं आए हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों ने इसकी तुलना फिल्म द केरल स्टोरी से की है, लेकिन मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल, युवती की पहचान और निजता को सुरक्षित रखते हुए पुलिस के आधिकारिक बयान तथा आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Check Also

Vehicles were driven through the streets of the village, a young man's leg was crushed and he was referred to Jodhpur.

गांव की गलियों में दौड़ाई गाड़ियां, युवक का पैर कुचला, जोधपुर रेफर

बालोतरा से शुरू हुआ फाइनेंस कंपनी की गाड़ी उठाने का विवाद रविवार सुबह कल्याणपुर थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *