रविवार, फ़रवरी 01 2026 | 10:35:28 PM
Breaking News
Home / धर्म समाज / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, रोजदा के श्री गोपाल जी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य
The Chief Minister gave approval, the renovation and development work of Shri Gopal Ji Temple of Rojda will be done

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, रोजदा के श्री गोपाल जी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने जयपुर की पंचायत समिति जालसू के रोजदा स्थित श्री गोपाल जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
गहलोत की स्वीकृति से मंदिर परिसर में 2 करोड़ रुपए की लागत से कार्य होंगे। यह राशि पर्यटन विकास कोष से व्यय होगी। मंदिर में मुख्य हॉल सहित बेसमेंट व प्रवेश द्वार के उन्नयन सहित अन्य विभिन्न विकास कार्य होंगे। इससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

Kartik Purnima: Donating these things will bring blessings of Lord Vishnu and Goddess Lakshmi.

कार्तिक पूर्णिमा: इन चीजों का दान करने से बरसेगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली, 5 नवंबर हिंदू धर्म में कई तीज-त्योहार और विशेष दिनों पर भगवान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *