बालोतरा. नगर परिषद के आदेशों की पालना होती नजर नहीं आ रही है। नवरात्रा की शुरुआत में पूरे नवरात्रा मीट की दुकानों और कत्लखानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद शहर में कई मीट की दुकानें खुली होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब नगर परिषद ने आदेश जारी किए हैं, तो उनकी पालना क्यों नहीं करवाई जा रही? आखिर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से क्यों बच रहे हैं? आदेशों की खुलेआम अवहेलना के बावजूद कार्रवाई नहीं होना नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
Corporate Post News