गुरुवार, अक्तूबर 22 2026 | 07:40:50 PM
Breaking News
Home / रीजनल / पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया ने मनाया राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस— आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उत्तरदायी उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका पर हुई चर्चा

पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया ने मनाया राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस— आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उत्तरदायी उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका पर हुई चर्चा

जयपुर। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (Public Relation Society of India) (पी आर एस आई ) जयपुर चैप्टर की ओर से सोमवार को जयपुर के एक होटल में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता सुविख्यात सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ अजय डाटा थे।

 

पीआरएसआई जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष वीरेंद्र पारीक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस की बधाई दी तथा संस्था की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस की इस वर्ष की थीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उत्तरदायी उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका के परिप्रेक्ष्य में रखी गई।

 

कार्यक्रम में पीआरएसआई जयपुर चैप्टर के संरक्षक श्री गोविंद पारीक ने पब्लिक रिलेशन सोसायटी आॅफ इंडिया का इतिहास विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से विश्वसनीयता का संकट उत्पन्न हो गया है, उसको चुनौती समझकर जन चेतना जागृत करना हमारा उत्तरदायित्व है।

 

प्रो. देवस्वरूप ने राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि परिवर्तन से हम अपने आपको अलग नहीं कर सकते। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती हुई भूमिका से रचनात्मकता को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

 

समारोह में अजय डाटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के स्वरूप को विस्तार से बताते हुए कहा कि चिंता तकनीक की नहीं, उसकी गति की है। यह बहुत तेजी से हमारे जीवन को बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रूप में हमारे पास एक ऐसी तकनीक आई है जो मशीन को सोचने और लिखने की शक्ति देता है। पहले यह ताकत सिर्फ इंसान के पास थी। हमें इसे चुनौती के रूप में लेना है और इससे बेहतर उपयोग कैसे करें, इस पर काम करना है।

 

जयपुर चैप्टर की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जनसंपर्क और जनसंचार क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड श्री रामस्वरूप जोशी तथा डॉ. महेंद्र मधु को तथा जनसंपर्क श्री अलंकरण सम्मान पूर्व अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अलका सक्सेना को दिया गया। जनसंपर्क उत्कृष्ट सम्मान श्री देवेंद्र शर्मा, श्री राधेश्याम कोली, श्री गोविंद शर्मा, श्रीमती धर्मिता चौधरी, श्री चंद्रशेखर पारीक को दिया गया।

कार्यक्रम में समाज सेवा सम्मान से श्री प्रहलाद कुमार गुप्ता,जनसंपर्क ऊर्जावान सम्मान से मनीष हूजा, सुरेन्द्र सिंह हरसाना, विशिष्ट उपलब्धि सम्मान से रामफूल गुर्जर, प्रभात गोस्वामी, मुरारी गुप्ता तथा गुरजंट सिंह को सम्मानित किया गया। डॉ. आस्था सक्सेना, डॉ. गरिमा श्री कपूर, डॉ. ऋचा यादव को जनसंपर्क जनसंचार शिक्षण विशिष्टता सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्रशेखर पारीक ने किया।

पत्रकारिता एवं जनसंचार में जयपुर की दीपाली बारहठ एवं कृष्णप्रिया को जनसंपर्क उदयमान प्रतिभा सम्मान दिया गया।

Check Also

Sanjay Raut writes to CM Fadnavis, demanding a stay on the Thane data centre, citing environmental concerns.

संजय राउत ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, पर्यावरण चिंताओं का हवाला देकर ठाणे डेटा सेंटर पर रोक की मांग

मुंबई. शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *