देश के सबसे बड़े IPO में आवेदनों की झड़ी, निवेशकों का जबरदस्त उत्साह, रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 100% भरा, शेयरहोल्डर कोटा भी 89% सब्सक्राइब, बड़े संस्थागत निवेशकों की भारी डिमांड, QIB कैटेगरी 4.86 गुना सब्सक्राइब
मुंबई. देश के सबसे बड़े जियो IPO में आवेदनों की झड़ी लग गई है। महज चार घंटों में ही जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का IPO 1.66 गुना सब्सक्राइब हो गया। बुधवार दोपहर 1 बजे तक करीब 20 लाख आवेदन आ चुके थे। बड़े संस्थागत निवेशकों के साथ रिलायंस के कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाया। कर्मचारियों के लिए रिजर्व कोटा 100 फीसदी भर गया, जबकि रिलायंस शेयरहोल्डर्स का कोटा भी 89 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था।
जियो IPO में सबसे ज्यादा डिमांड बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की तरफ से देखने को मिली। दोपहर 1 बजे तक QIB कैटेगरी 4.86 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। वहीं रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 49 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ। IPO में निवेश के लिए अभी 23 अक्टूबर तक का समय है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए जियो IPO में ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं। वहीं कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ तक का कोटा है। पात्र रिलायंस शेयरहोल्डर्स रिटेल और शेयरहोल्डर, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें शेयर आवंटन का एक अतिरिक्त अवसर मिलता है।
इससे पहले बुधवार सुबह जियो IPO ने महज 100 मिनट में 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया था। एंकर निवेशकों के लिए रखे गए करीब ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले भी ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां मिली थीं।
Corporate Post News