गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:31:18 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जीएसटी सुधारों से उपभोक्ता मांग और कारोबार को मिलेगी रफ्तार – मुकेश अंबानी

जीएसटी सुधारों से उपभोक्ता मांग और कारोबार को मिलेगी रफ्तार – मुकेश अंबानी

दूसरी पीढ़ी के जीएसटी सुधारों से कीमते होंगी कम, अनुपालन होगा सरल- मुकेश अंबानी, रिलायंस रिटेल पहले दिन से ही कम जीएसटी दरों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाएगा – ईशा अंबानी

 

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने भारत सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में किए गए दूसरी पीढ़ी के सुधारों का स्वागत किया है। अंबानी ने ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों को, भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “दिवाली उपहार” बताते हुए कहा “जीएसटी में सुधार उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों और सेवाओं को किफायती बनाने, व्यापार की परिचालन जटिलता को कम करने, मुद्रास्फीति को कम करने और खुदरा क्षेत्र में उपभोग वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। यह भारत की आर्थिक वृद्धि को एक रफ्तार देगा। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.8% तक पहुँच गई है, और नए सुधारों से अर्थव्यवस्था को और भी गति मिल सकती है, जिससे विकास दर दो अंकों के करीब पहुँच सकती है।”

 

 

रिलायंस रिटेल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “नई जीएसटी व्यवस्था एक परिवर्तनकारी कदम है, जो हर भारतीय घर में राहत पहुंचाएगी और उद्योग के लिए अनुपालन को सरल बनाएगी, इससे उपभोक्ताओं और व्यवसायों दोनों को लाभ मिलेगा। रिलायंस रिटेल पहले दिन से ही नई जीएसटी व्यवस्था का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि जब भी लागत कम हो, हमारे ग्राहकों को इसका लाभ मिलना चाहिए। ”

 

 

भारत के सबसे बड़े खुदरा विक्रेता, रिलायंस रिटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि रिलायंस रिटेल इस परिवर्तन में अग्रणी होने पर गर्व महसूस करता है, और भारत के 1.4 अरब लोगों तक सुधार का पूरा लाभ पहुँचाने और एक अधिक समावेशी, प्रतिस्पर्धी और किफायती उपभोग अर्थव्यवस्था को आकार देने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी सुधार भारत के लिए एक निर्णायक क्षण है। लागत कम करके, मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखकर, दक्षता में सुधार करके और बड़े पैमाने पर उत्पादन को बढ़ावा देगा। यह किसान, एमएसएमई, उत्पादक, आपूर्तिकर्ता, किराना और अंतिम उपभोक्ता के लिए कई अवसर पैदा करेगा।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *