गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:48:13 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला: बायजू रवींद्रन को मिसिंग अल्फा फंड्स मामले में $1.07 बिलियन चुकाने का आदेश
Byju Raveendran founder of BYJU'S

अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला: बायजू रवींद्रन को मिसिंग अल्फा फंड्स मामले में $1.07 बिलियन चुकाने का आदेश

New delhi. अमेरिका की एक अदालत ने एडटेक कंपनी BYJU’S के फाउंडर बायजू रवींद्रन के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने रवींद्रन को $1.07 बिलियन (लगभग ₹8,900 करोड़) की राशि चुकाने का आदेश दिया है। यह आदेश उस मामले से जुड़ा है जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी से जुड़े “Alpha” नामक फंड में से बड़ी राशि का हिसाब नहीं दिया गया और निवेशकों के पैसे का गलत उपयोग किया गया।
मामले के अनुसार, Alpha Inc. Investment फंड के निवेशकों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया कि BYJU’S मैनेजमेंट ने फंड से प्राप्त धनराशि का सही उपयोग नहीं किया और समय पर निवेशकों को पेआउट नहीं दिया। अदालत ने सभी दस्तावेजों और दलीलों की समीक्षा करने के बाद रवींद्रन को जिम्मेदार मानते हुए भारी जुर्माना देने का निर्देश दिया है।
बीते कुछ महीनों से BYJU’S कई वित्तीय और कानूनी संकटों का सामना कर रहा है। कंपनी के वैल्यूएशन में भी भारी गिरावट आई है और कई निवेशकों ने अपने पैसे फंसने का आरोप लगाया है। यह फैसला कंपनी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए भी एक चेतावनी है कि पारदर्शिता और जवाबदेही कितनी ज़रूरी है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *