बुधवार, अप्रैल 22 2026 | 04:27:43 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च
BMW iX1 Long Wheelbase launched with new colour and exciting upholstery options

BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च

New delhi. BMW India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SAV BMW iX1 Long Wheelbase को नए लुक और लग्जरी टच के साथ अपडेट किया है। अब यह मॉडल नए Night Dusk Blue मेटैलिक रंग में भी उपलब्ध है, जो कार को और ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड अपील देता है। इसके साथ मौजूदा तीन रंग—Carbon Black, Mineral White और Skyscraper Grey—भी उपलब्ध हैं।

 

इंटीरियर में भी बड़े बदलाव किए गए हैं, जहां अब Veganza Smoke White + Atlas Grey Dual Tone और Veganza Castanea जैसी नई अपहोल्स्ट्री मिलती है। ये सभी विकल्प वेगन लेदर से बने हैं और 3D स्टिचिंग के साथ बेहद लक्ज़री एहसास देते हैं। “Cocooning Effect” डिज़ाइन के तहत सीटों के रंग को डोर पैनल, डैशबोर्ड और स्पीकर मेश तक बढ़ाया गया है, जिससे केबिन में एक समान और इमर्सिव फील मिलता है।

 

 

BMW iX1 LWB भारत में ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है और लग्ज़री EV सेगमेंट में BMW की लीडरशिप का बड़ा कारण है। नई अपडेटेड iX1 LWB न सिर्फ अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी कार है बल्कि 531 किमी तक की रेंज, 204 hp की पावर और 66.4 kWh बैटरी के साथ प्रैक्टिकल, एफिशिएंट और सस्टेनेबल ड्राइविंग ऑफर करती है। स्थानीय स्तर पर निर्मित यह कार आज से सभी BMW डीलरशिप पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

 

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *