बुधवार, अक्तूबर 07 2026 | 03:43:41 AM
Breaking News
Home / रीजनल / व्यापारी से छीने 10 लाख, उसी पैसों से खरीदी स्कॉर्पियो

व्यापारी से छीने 10 लाख, उसी पैसों से खरीदी स्कॉर्पियो

बालोतरा. पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके में एक सनसनीखेज किडनैप और लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने इलेक्ट्रिकल व्यापारी का अपहरण कर उससे लाखों रुपये लूट लिए और फिर उन्हीं पैसों से लग्जरी स्कॉर्पियो गाड़ी खरीद डाली। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामला बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके के थापण गांव का है। एक महीने पहले व्यापारी ने इस मामले में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि घटना 27 अगस्त 2025 की थी। आरोपियों ने कार को टक्कर मार बिजनेसमैन का किडनैप भी कर लिया था।
पीड़ित व्यापारी भोपाराम ने 7 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह इलेक्ट्रिकल केबल और अन्य आइटम तैयार कर राजस्थान के विभिन्न शहरों—जोधपुर, बालोतरा, सिवाना, आहोर, भीनमाल, गुड़ामालानी सहित कई जगहों पर सप्लाई करता है। हर महीने की 20 से 25 तारीख के बीच वह पेमेंट कलेक्शन के लिए दिल्ली से राजस्थान आता है।
भोपाराम के अनुसार, अगस्त 2025 में वह अलग-अलग व्यापारियों से करीब 14 लाख 77 हजार 500 रुपये की वसूली कर चुका था, जिसमें से साढ़े चार लाख रुपये उसने अपने पिता को दे दिए थे। शेष रकम लेकर वह 27 अगस्त 2025 को दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान आहोर के पास रमणिया गांव के नजदीक सफेद रंग की बोलेरो कैंपर में सवार तीन बदमाशों ने उसकी ब्रेजा कार को टक्कर मार दी।
इसके बाद आरोपियों ने जबरन व्यापारी का किडनैप कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई और फिरौती की मांग करते हुए उसकी गाड़ी से 10 लाख 27 हजार 500 रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने अतिरिक्त रकम की भी डिमांड की थी। किसी तरह व्यापारी छूटकर बाहर आया और बाद में पुलिस में रिपोर्ट दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवाना पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी व मुखबिर तंत्र के आधार पर तीन आरोपियों दिलीप सिंह पुत्र धनसिंह निवासी धीरा, वीरेंद्र सिंह पुत्र रतनसिंह निवासी टाट बधड़ा और भावेश पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिवाना—को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों का अपराध में शामिल होना सामने आया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लूटे गए पैसों से एक स्कॉर्पियो वाहन खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिलीप सिंह सिवाना थाने का एक्टिव हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
पूरी जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गैंग ने इससे पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Check Also

Center and RBI told Supreme Court- Loan Moratorium can be extended for 2 years

Jojari River Pollution : सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से कहा- जोजरी में पानी नहीं रोक पा रहे हैं तो पूरा इलाका CRPF को दे देंगे

जस्टिस संदीप मेहता ने कहा- हम इसको लेकर बहुत गंभीर हैं. 20 मिलियन लोगों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *