शनिवार, नवंबर 21 2026 | 10:58:31 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / बिमटेक और निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के बीच साझेदारी, इंश्योरेंस सेक्टर के लिए शुरू होगा जॉइंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम

बिमटेक और निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के बीच साझेदारी, इंश्योरेंस सेक्टर के लिए शुरू होगा जॉइंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम

New delhi. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक), ग्रेटर नोएडा ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस (एनबीएचआई) के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत जॉइंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम (जेसीपी 3.0) शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बिमटेक के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट – इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीडीएम-आईबीएम) प्रोग्राम के स्टूडेंट्स को इंश्योरेंस इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करना और उनकी प्रोफेशनल स्किल्स को बेहतर बनाना है।
एमओयू साइनिंग और प्रोग्राम लॉन्च के मौके पर बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजिब , डिप्टी डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) पंकज प्रिया और रजिस्ट्रार डॉ. टी. वी. रमन मौजूद रहे। वहीं, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड-टैलेंट एकेडमी ईश्वर दत्त शर्मा और हेड-कैंपस रिलेशंस, टैलेंट एकेडमी ऋषिका वर्मा शामिल हुए। इस दौरान पीजीडीएम-इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट की चेयरपर्सन प्रो. प्रतीक प्रियदर्शी, आईबीएम फैकल्टी मेंबर्स और प्रोग्राम के स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।
यह साझेदारी दोनों संस्थानों के बीच इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बेहतर तालमेल, नॉलेज एक्सचेंज और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार करने की दिशा में एक पहल है। इसका उद्देश्य एकेडमिक पढ़ाई और इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के बीच के अंतर को कम करना और इंश्योरेंस सेक्टर में प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को बेहतर बनाना है।
जेसीपी 3.0 का करिकुलम निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने तैयार किया है। वे ही इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देंगे। बिमटेक में 10 घंटे की क्लासरूम ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें इंश्योरेंस से जुड़े आठ प्रमुख विषय शामिल होंगे:
  • 1. इंश्योरेंस इंडस्ट्री और हेल्थ इंश्योरेंस
  • 2. इंश्योरेंस के बेसिक सिद्धांत
  • 3. इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स
  • 4. हेल्थ इंश्योरेंस अंडरराइटिंग और क्लेम्स
  • 5. कस्टमर सर्विस
  • 6. इंश्योरेंस एनालिटिक्स
  • 7. ऑर्गेनाइजेशनल कल्चर और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयारी
  • 8. इंश्योरेंस सेक्टर में करियर के अवसर
निवा बूपा के अनुभवी इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देंगे। इसके जरिए उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस के कामकाज, कस्टमर्स की अपेक्षाओं, रेगुलेटरी प्रक्रियाओं और इंडस्ट्री में हो रहे नए बदलावों की प्रैक्टिकल जानकारी मिलेगी। 10 घंटे की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स को एक असेसमेंट पास करना होगा। इसमें सफल होने वाले स्टूडेंट्स को निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से आधिकारिक जॉइंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
इस पहल के महत्व पर बात करते हुए निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड-टैलेंट एकेडमी ईश्वर दत्त शर्मा ने हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार प्रोफेशनल्स तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीजीडीएम-आईबीएम के स्टूडेंट्स भविष्य में इंश्योरेंस कंपनियों और कस्टमर्स के साथ काम करते हुए आम लोगों तक हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी पहुंचाने और उनमें जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स, उनकी प्रक्रियाओं, कस्टमर सर्विस और इंडस्ट्री में हो रहे नए बदलावों की प्रैक्टिकल जानकारी देना उनके करियर ग्रोथ के लिए जरूरी है।
जॉइंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम (जेसीपी 3.0) को मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे युवाओं को ट्रेनिंग देने और उनकी स्किल्स बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके जरिए उन्हें इंश्योरेंस सेक्टर, खासकर हेल्थ इंश्योरेंस में मैनेजेरियल पदों के लिए तैयार किया जाएगा। बिमटेक की एकेडमिक एक्सपर्टीज और निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के इंडस्ट्री एक्सपीरियंस को मिलाकर स्टूडेंट्स को एक स्ट्रक्चर्ड लर्निंग फ्रेमवर्क दिया जाएगा। इससे उनकी नॉलेज, स्किल्स और प्रोफेशनल क्षमताओं को बेहतर बनाने के साथ उनके ज्ञान और स्किल्स का आकलन भी किया जा सकेगा। यह सर्टिफिकेशन इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में स्टूडेंट्स की प्रोफेशनल क्रेडिबिलिटी बढ़ाने और करियर के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद करेगा।
इस साझेदारी पर बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजीब ने कहा कि मैनेजमेंट एजुकेशन को मजबूत बनाने और स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार करने में इंडस्ट्री पार्टनरशिप की अहम भूमिका है। यह पहल बिमटेक के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत एकेडमिक प्रोग्राम्स में इंडस्ट्री नॉलेज, प्रैक्टिकल लर्निंग और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को शामिल किया जा रहा है।
एमओयू पर निवा बूपा की ओर से ईश्वर दत्त शर्मा और बिमटेक की ओर से डॉ. टी. वी. रमन ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बिमटेक के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) पंकज प्रिया ने इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच सहयोग को भविष्य के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस प्रोग्राम का कोऑर्डिनेशन बिमटेक के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पीजीडीएम-इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कादयान कर रहे हैं।
जेसीपी 3.0 के जरिए दोनों संस्थान नॉलेज शेयरिंग, एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत और आपसी सहयोग के माध्यम से इंश्योरेंस सेक्टर की एकेडमिक पढ़ाई और इंडस्ट्री के वास्तविक कामकाज के बीच के अंतर को कम करने की दिशा में काम करेंगे।

Check Also

Experts advise against ignoring recurring pain, stiffness, and swelling.

बार-बार होने वाले दर्द, अकड़न और सूजन को नजरअंदाज न करने की विशेषज्ञों की सलाह

विश्व आर्थराइटिस दिवस : जोड़ों की गतिशीलता बनाए रखने के लिए समय पर निदान जरूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *