रविवार, मार्च 08 2026 | 03:02:55 PM
Breaking News
Home / रीजनल / जहरीले पानी से पशुपालकों पर टूटा कहर, दर्जनों भेड़ें व गायों की मौत
जहरीले पानी से पशुपालकों पर टूटा कहर, दर्जनों भेड़ें व गायों की मौत

जहरीले पानी से पशुपालकों पर टूटा कहर, दर्जनों भेड़ें व गायों की मौत

बालोतरा : क्षेत्र के पचपदरा के पास खेमा बाबा नगर में जहरीला पानी पीने से पशुओं की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बागुंडी-पचपदरा मुख्य जल पाइपलाइन से जुड़े पानी को पीने के बाद कई पशुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनों पशु गंभीर हालत में हैं। पीड़ित पशुपालक सतीश धातरवाल के अनुसार उनकी अब तक करीब 20 भेड़ों की मौत हो चुकी है और 30 से अधिक भेड़ें बेहोशी की हालत में हैं।

 

वहीं बागुंडी निवासी पोकर राम की 14 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक भेड़ें बीमार हैं। इसके अलावा ग्वाला निवासी विशनाराम की दो गायों की भी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर पशुधन निरीक्षक मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पशुओं का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

 

 

इसके बाद 1962 पशु हेल्पलाइन के माध्यम से पशु चिकित्सक डॉ. गणपत लाल डूडी भी मौके पर पहुंचे और लगातार एट्रोपिन, लीवर टॉनिक व एंटीबायोटिक देकर इलाज किया। हालांकि जहर की तीव्रता अधिक होने के कारण कई पशुओं को बचाया नहीं जा सका। पशुपालकों का कहना है कि 4 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे पाइपलाइन के वाल्व से पानी पीने के बाद अचानक पशु गिरने लगे, जिससे पानी में जहरीले पदार्थ की आशंका जताई जा रही है।

Check Also

बालोतरा में सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जोधपुर रेफर

बालोतरा : शहर के छतरियों मोर्चा क्षेत्र में घूमर हैंडलूम के आगे एक तेज रफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *